MS Dhoni And Deepak Chahar Viral Video: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन (IPL 2026) के 33वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स (MI vs CSK) की टक्कर होगी। ये मुकाबला गुरुवार, 23 अप्रैल को आइकॉनिक स्टेडियम वानखेड़े में खेला जाएगा। गौरतलब है कि IPL के इस एल क्लासिको मुकाबले से पहले मुंबई इंडियंस ने दीपक चाहर और महेंद्र सिंह धोनी का एक बेहद ही प्यारा वीडियो साझा किया है जिसे दोनों ही टीमों के फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।
दरअसल, MI ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से एक 8 सेकंड का वीडियो फैंस के साथ शेयर किया है जिसमें उनकी टीम के तेज गेंदबाज़ दीपक चाहर चेन्नई सुपर किंग्स के दिग्गज खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी से मिलने जाते नजर आते हैं। यहां उनके साथ एक कैमरा पर्सन भी होता है जिसे देखकर ही धोनी दीपक को हल्के-फुल्के अंदाज़ में फटकार लगाते हैं और कहते हैं "तुम आया और साथ में कैमरा भी लाया।"
वो यहां मस्ती में आगे कहते हैं, "भगाओ इन्हें, नहीं तो बात नहीं कर पाएंगे।" थाला की बात सुनकर दीपक चाहर तुरंत ही कैमरामैन से रिक्वेस्ट करते हैं और उन्हें जाने को बोलते हैं। इतना ही नहीं, वो तुरंत ही थाला के पैर छूकर उनका आशीर्वाद भी लेते हैं। आप ये दिल छूने वाला वीडियो नीचे देख सकते हो।
बताते चलें कि दीपक चाहर आईपीएल में लंबे समय तक (सात साल) चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा रहे हैं। उन्होंने धोनी की कैप्टेंसी में काफी क्रिकेट खेला है। यही वज़ह है वो उनका काफी सम्मान करते हैं। दूसरी तरफ धोनी भी दीपक को अपने छोटे भाई की तरफ दुलार करते हैं और पूरे हक से उन्हें फटकार लगाते हैं। आप MI द्वारा शेयर किए गए वीडियो में भी ऐसा देख सकते हो।
बताते चलें कि साल 2026 के आईपीएल सीजन में दीपक चाहर अब तक कुछ खास नहीं कर पाए हैं और उन्होंने मुंबई इंडियंस के लिए 3 मैचों में 6.3 ओवर गेंदबाज़ी करके सिर्फ एक विकेट हासिल किया है। इस दौरान उन्होंने 11.69 की इकोनॉमी से पूरे 87 रन लुटाए हैं। वहीं महेंद्र सिंह धोनी तो अपनी काफ इंजरी के कारण अब तक सीजन में एक भी मुकाबला नहीं खेल सके हैं। हालांकि सीएसके की तरफ से ये संकेत मिले हैं कि वो मुंबई इंडियंस के खिलाफ मुकाबले के लिए उपलब्ध हो सकते हैं।
चेन्नई सुपर किंग्स की पूरी टीम: संजू सैमसन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), सरफराज खान, शिवम दुबे, डेवाल्ड ब्रेविस, जेमी ओवरटन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, गुरजापनीत सिंह, खलील अहमद, मैथ्यू शॉर्ट, अकील हुसैन, कार्तिक शर्मा, प्रशांत वीर, मैट हेनरी, एमएस धोनी, श्रेयस गोपाल, राहुल चाहर, स्पेंसर जॉनसन, मुकेश चौधरी, उर्विल पटेल, अमन खान, जैकरी फ़ॉल्क्स, रामकृष्ण घोष।
Also Read: LIVE Cricket Score
मुंबई इंडियंस की पूरी टीम: हार्दिक पंड्या (कप्तान), रयान रिकेलटन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, शेरफेन रदरफोर्ड, नमन धीर, मिचेल सेंटनर, शार्दुल ठाकुर, ट्रेंट बोल्ट, मयंक मारकंडे, जसप्रीत बुमराह, कॉर्बिन बॉश, अश्विनी कुमार, रघु शर्मा, राज बावा, दीपक चाहर, क्विंटन डी कॉक, विल जैक्स, मयंक रावत, अथर्व अंकोलेकर, रॉबिन मिंज, एएम गजनफर, दानिश मालेवार, मोहम्मद सलाउद्दीन इज़हार।