आईपीएल 2025 (IPL 2025) का 30वां मुकाबला बीते सोमवार, 14 अप्रैल को लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बीच लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला गया था जो कि महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) की कैप्टेंसी वाली चेन्नई सुपर किंग्स ने आखिरी ओवर में 167 रनों का लक्ष्य हासिल करते हुए 5 विकेट से जीता। इसी बीच मुकाबले के दौरान विकेट के पीछे से भी माही मैजिक देखने को मिला जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

Advertisement

दरअसल, ये नजारा तब देखने को मिला जब थाला धोनी ने लखनऊ सुपर जायंट्स की इनिंग के आखिरी ओवर के दौरान विकेट के पीछे से एक अंडरआर्म थ्रो करते हुए अब्दुल समद को बॉलर एंड की तरफ रन आउट कर दिया था। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो खूब वायरल हो रहा है जिसमे देखा जा सकता है कि मथीशा पथिराना की वाइड बॉल पर एक रन चुराने के लिए अब्दुल समद विकेट के बीच दौड़ लगा देते हैं और इसी दौरान महेंद्र सिंह धोनी गज़ब का थ्रो करते हुए उन्हें बॉलर एंड की तरफ रन आउट कर देते हैं।

Advertisement

गौरतलब है कि चेन्नई सुपर किंग्स के लिए ये एक बड़ा विकेट था जिसने इस रोमांचक मुकाबले में जीत और हार के बीच के अंतर में जरूर फर्क डाला। आपको बता दें कि अब्दुल समद चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 11 बॉल पर 20 रन बनाकर आउट हुए थे। अगर धोनी की थ्रो पर वो रन आउट नहीं होते तो टीम के लिए एक-दो और बड़े शॉट्स मार सकते थे।

बात करें अगर महेंद्र सिंह धोनी की तो वो पूरे मैच में बैटिंग, फील्डिंग और कैप्टेंसी से छाए रहे जिसके लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच के अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया। उन्होंने सुपर किंग्स के लिए महत्वपूर्ण समय में 11 बॉल पर 4 चौके और 1 छक्का ठोकते हुए नाबाद 26 रनों की पारी खेली थी।

ऐसा रहा मैच का हाल

बात करें अगर इकाना स्टेडियम में हुए मुकाबले की तो इस मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग चुनी थी जिसके बाद लखनऊ सुपर जायंट्स ने अपने कैप्टन ऋषभ पंत की 63 रनों की अर्धशतकीय पारी के दम पर 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 166 रन बनाए।

Advertisement

इसके जवाब में सुपर किंग्स के लिए शिवम दुबे ने नाबाद 37 बॉल पर 43 रनों की पारी खेली। वहीं रचिन रविंद्र (37), शेख रशीद (27) और एमएस धोनी (26) ने भी अहम योगदान किया जिसके दम पर टीम ने 19.3 ओवर में 167 रनों का लक्ष्य हासिल करते हुए 5 विकेट से ये मुकाबला अपने नाम कर लिया। गौरतलब है कि ये सीजन में CSK की सिर्फ दूसरी जीत है।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार