​​​​​​​VIDEO धोनी ने न्यू ईयर सेलिब्रेशन का वीडियो किया शेयर, इस तरह से मस्ती करते आए नजर !

Updated: Thu, Jan 09 2020 14:59 IST
twitter

9 जनवरी। साल 2019 के आखिर में धोनी अपने परिवार के साथ न्यू ईयर सेलिब्रेट करने मसूरी गए थे। धोनी ने खुद एक वीडियो अपने सोशल साइट्स इंस्टाग्राम पर पोस्ट की है जिसमें वो अपनी क्यूट बेटी जीवा के साथ मस्ती कर रहे हैं। बर्फ के चादरों में लिपटी मसूरी में धोनी और फैमली ने न्यू ईयर का जश्न मनाया है।

धोनी अपनी बेटी जीवा के साथ स्नोमैन बनाते हुए भी नजर आ रहे हैं। इसके साथ - साथ धोनी मसूरी में अपने मुंह को ढ़क कर घूमते हुए भी नजर आए हैं। गौरतलब है कि हाल के समय में धोनी टीम इंडिया से बाहर हैं। फैन्स के मन में सिर्फ यही उत्सुकता है कि धोनी कब टीम इंडिया में वापसी करेंगे। 

वहीं दूसरी ओर कोच रवि शास्त्री ने एक बयान दिया है जिसमें कहा कि धोनी जल्द ही वनडे क्रिकेट से संन्यास लेंगे। इसके साथ - साथ शास्त्री ने आगे ये भी कहा कि धोनी आईपीएल में किस तरह का परफॉर्मेंस करते हैं उसके बाद ही टी-20 वर्ल्ड कप में उनके खेलने के संभावना के बारे में पता चलेगा। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

Waking up to flurries descending experiencing first snowfall of 2020 in “Queen of the hills” an amazing experience #rockvilla

A post shared by M S Dhoni (@mahi7781) on

TAGS

संबंधित क्रिकेट समाचार

सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें