MS Dhoni Six: चेन्नई सुपर किंग्स के होम ग्राउंड यानी एमए चिदंबरम स्टेडियम में रविवार (30 अप्रैल) को कप्तान एमएस धोनी का विंटेज अवतार देखने को मिला है। जी हां, एक बार फिर बार मैदान पर माही आए और उन्होंने बिना समय गंवाए ऐसे छक्के लगाए जिसे देखकर क्रिकेट फैंस का दिन बन गया। महेंद्र सिंह धोनी के बैट से पंजाब किंग्स के खिलाफ 4 गेंदों पर 2 छक्के निकले जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Advertisement

धोनी के यह छक्के चेन्नई सुपर किंग्स की इनिंग के आखिरी ओवर में देखने को मिले। वह रविंद्र जडेजा के आउट होने के बाद मैदान पर आए थे तो मैदान पर आते ही उन्होंने आक्रमक अंदाज में रन बनाना शुरू कर दिया। पंजाब किंग्स के लिए सैम करन गेंदबाज़ी कर रहे थे। धोनी को सामने देखकर करन ने गेंद उनसे दूर रखनी चाही, लेकिन यहां माही तैयार थे और उन्होंने बैकवर्ड पॉइंट के ऊपर से गेंद को छक्के के लिए भेज दिया।

Advertisement

इसके बाद सैम एक बार फिर गलती कर बैठे। इस बार पंजाब किंग्स के गेंदबाज़ ने धोनी को गिफ्ट देते हुए फुल टॉस गेंद डिलीवर कर दी थी। धोनी ने मौके को दोनों हाथों से स्वीकारा और इस बार मिडविकेट के ऊपर से जोरदार छक्का लगा दिया। महेंद्र सिंह धोनी के छक्के देखकर एक तरफ जहां चिदंबरम स्टेडियम धोनी-धोनी के नाम के नारों से गूंज उठा, वहीं दूसरी तरफ सुपर किंग्स ने भी 200 का आंकड़ा छू लिया।

बता दें कि इस मैच में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए सबसे ज्यादा रन डेवोन कॉनवे के बैट से निकले। कॉनवे ने 52 गेंदों पर 16 चौके और 1 छक्के की मदद से 92 रन ठोके। कॉनवे के अलावा ऋतुराज गायकवाड़ (37) और शिवम दुबे (28) ने भी अच्छी पारी खेली। दूसरी तरफ पंजाब किंग्स के लिए अर्शदीप सिंह, सैम करन, राहुल चाहर और सिकंदर रजा ने एक-एक विकेट चटकाया।  

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार