चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के महान विकेटकीपर बल्लेबाज़ महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) आईपीएल (IPL 2024) में धूम मचा रहे हैं। धोनी 42 साल के हो गए हैं, हालांकि इसके बावजूद वो अभी भी क्रिकेट फिट नज़र आते हैं। सुपर किंग्स के पिछले मैच में तो उन्होंने हार्दिक पांड्या को लगातार तीन छक्के जड़कर फैंस का दिन बना दिया था, लेकिन सच ये भी है कि हाल ही में धोनी के घुटने की सर्जरी हुई है जिस वजह से वो अकसर ही लंगड़ाते हुए चलते नज़र आए हैं।

Advertisement

थाला से जुड़ा एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है जिसमें वो लंगड़ाते हुए दिखे, हालांकि ये वीडियो खास है और ये वीडियो देखकर सीएसके फैंस का दिन बन जाएगा। दरअसल, इस वीडियो में थाला और चिन्ना थाला यानी महेंद्र सिंह धोनी और सुरेश रैना साथ नज़र आए हैं।

Advertisement

धोनी का सहारा बन गए सुरेश रैना

एमएस धोनी और सुरेश रैना करीबी दोस्त हैं। इतना ही नहीं, रैना तो धोनी को दोस्त से बढ़कर अपना बड़ा भाई मानते हैं। यहां भी इन दोनों का याराना देखने को मिला। जैसा कि हमने आपको बताया धोनी चलते हुए संघर्ष करते दिखे और लंगड़ाते नज़र आए, लेकिन इसी बीच सुरेश रैना ने अपने जिगरी के दर्द को महसूस कर लिया और सीढ़ियों से उतरते समय उन्होंने सहारा बनते हुए धोनी का हाथ थामा। रैना ने धोनी की मदद की, यही वजह है इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और फैंस धोनी और रैना की दोस्ती की मिसाल दे रहे हैं।

Also Read: Live Score

आपको बता दें कि सुरेश रैना के आईपीएल करियर के दौरान उन्हें कई मौके मिले जब वो सीएसके की जगह किसी दूसरी फ्रेंचाइजी में जाकर कप्तान बन सकते थे, लेकिन चिन्ना थाला ने धोनी से ऊपर कप्तानी को कभी नहीं चुना। इतना ही नहीं, जब धोनी ने इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट का फैसला किया तब सुरेश रैना ने भी बिना कोई सोच विचार किये अपने इंटरनेशनल रिटायमरेंट की घोषणा कर दी। ये भी जान लीजिए कि जब धोनी ने टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कहा था तब उन्होंने सुरेश रैना को अपनी एक साइन जर्सी दी थी और धोनी के टेस्ट रिटायरमेंट पर सुरेश रैना खूब रोए थे।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार