MS Dhoni ने किसके सामने जोड़े हाथ? LSG से मिली हार के बाद वायरल हुआ Thala का VIDEO

Updated: Sun, Apr 21 2024 14:00 IST
MS Dhoni

लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने आईपीएल 2024 (IPL 2024) के 34वें मुकाबले में इकाना स्टेडियम पर चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को 8 विकेट से हराकर जीत हासिल की थी। इस मुकाबले में मिली हार के बाद चेन्नई सुपर किंग्स के दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज़ महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) का एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें वो हाथ जोड़ते नज़र आए।

किसके सामने Thala ने जोड़े हाथ

आपको बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी ने लखनऊ सुपर जायंट्स से मिली हार के बाद इकाना स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स को सपोर्ट करने आए फैंस को देखकर उनके सामने हाथ जोड़े थे। दरअसल, यहां थाला फैंस को शुक्रिया कहना चाहते थे क्योंकि ये मैच भले ही लखनऊ के होम ग्राउंड पर खेला गया था, लेकिन इसके बावजूद वहां बड़ी संख्या में फैंस सुपर किंग्स की पीली जर्सी पहनकर सीएसके को सपोर्ट करने आए थे।

इकाना स्टेडियम में पीली जर्सी पहनकर आए ज्यादातर फैंस महेंद्र सिंह धोनी के प्रशंसक थे, यही वजह है जब ये मैच खत्म हुआ तब धोनी वापस ड्रेसिंग रूम जाते समय बीच में रुके और उन्होंने फैंस की तरफ देखकर हाथ जोड़ते हुए सभी को शुक्रिया कहा। यही वजह है अब इस घटना का वीडियो वायरल हो रहा है।

Also Read: Live Score

ये भी जान लीजिए कि भले ही सुपर किंग्स को लखनऊ सुपर जायंट्स से हार का सामना करना पड़ा, लेकिन इकाना स्टेडियम में थाला धोनी को देखने आए फैंस का दिल धोनी ने बिल्कुल भी टूटने नहीं दिया। दरअसल, इस मैच में धोनी का विटेंज अवतार देखने को मिला था। उन्होंने महज़ 9 गेंदों पर 28 रनों की तूफानी पारी खेली थी जिसके दौरान उन्होंने 3 चौके और 2 गज़ब के छक्के जड़े थे। थाला के बैट से एक 101 मीटर का मॉन्स्टर छक्का भी देखने को मिला था।

TAGS

संबंधित क्रिकेट समाचार

सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें