24 जनवरी। भारत ने बुधवार को मेक्लीन पार्क में खेले गए पहले वनडे में मेजबान न्यूजीलैंड को बेहद आसानी से आठ विकेट से हरा दिया। इसी के साथ भारत ने पांच मैचों की वनडे सीरीज में 1-0 की बढ़त ले ली है।

Advertisement

भारत की इस जीत के हीरो चाइनामैन कुलदीप यादव और मोहम्मद शमी रहे। कुलदीप ने चार विकेट अपने नाम किए तो वहीं शमी ने तीन विकेट।

Advertisement

इन दोनों के दम पर ही भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मेजबान न्यूजीलैंड को महज 157 रनों पर ढेर कर दिया। 

मोहम्मद शमी को उनके शानदार गेंदबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया। मोहम्मद शमी वनडे में सबसे तेज 100 विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज भी बने।

आपको बता दें कि मैच के बाद धोनी और विराट कोहली सेगवे राइड का मजा लेते हुए दिखाई दिए। पहले तो कोहली ने कैमरा मैन से सेगवे लेकर खुद सेगवे राइड करने लगे तो बाद में माही ने भी सेगवे राइड का लुत्फ खुब उठाया।

विराट कोहली और धोनी के द्वारा सेगवे राइड करते हुए वीडियो काफी वायरल हो रही है। फैन्स भी दोनों के वीडियो को देखकर गद्गद हो रहे हैं। देखिए वीडियो► 

Advertisement

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार