Muhammad Arfan Hit Wicket Video: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 (ICC T20 World Cup 2026) के 28वें मुकाबले में यूएई के बॉलिंग ऑलराउंडर मुहम्मद अरफान (Muhammad Arfan) अफगानिस्तान के सामने सिर्फ 2 गेंद ही मैदान पर टिक पाए और बिना कोई रन बनाए आउट हुए। गौरतलब है कि उन्होंने विकेट पर बैट मारकर अपना विकेट राशिद खान (Rashid Khan) को गिफ्ट किया जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

Advertisement

जी हां, ऐसा ही हुआ। दरअसल, ये पूरी घटना यूएई की इनिंग के 16वें ओवर में घटी। अफगानिस्तान के लिए ये ओवर खुद कैप्टन राशिद खान करने आए थे जिनकी तीसरी गेंद पर मुहम्मद अरफान ने रचनात्मकता दिखाते हुए रिवर्स स्विप शॉट खेलने की कोशिश की।

Advertisement

गौर करने वाली बात ये है कि यहां राशिद ने स्टंप को टारगेट करके बॉल डिलीवर किया था जिस पर मुहम्मद अरफान बॉल को बैट से कनेक्ट ही नहीं कर सके और आखिर में हिट होकर आउट हो गए। इस तरह उन्होंने अपना विकेट राशिद खान को गिफ्ट किया जो कि उनके टी20 करियर का 700वां विकेट है। ICC ने खुद अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से इस घटना का वीडियो साझा किया है जिसे आप नीचे देख सकते हो।

बात करें अगर इस मुकाबले की तो दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में अफगानिस्तान के कैप्टन राशिद खान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी चुनी थी जिसके बाद उन्होंने सोहैब खान (48 गेंदों पर 68 रन) और अलीशान शराफू (31 गेंदों पर 40 रन) की पारियों के दम पर 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 160 रन बनाए।

Also Read: LIVE Cricket Score

इसके जवाब में अफगानिस्तान के लिए इब्राहिम जादरान ने 41 गेंदों पर 6 चौके और 1 छक्के की मदद से 53 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली, वहीं हरफनमौला खिलाड़ी अज़मतुल्लाह ओमरज़ाई ने 21 गेंदों पर 2 चौके और 3 छक्के की मदद से तूफानी अंदाज़ में नाबाद 40 रन बनाए। इस तरह अफगानी टीम ने 19.2 ओवर में 161 रनों का लक्ष्य हासिल किया और 5 विकेट से जीत प्राप्त की। जान लें कि आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ये अफगानिस्तान की पहली जीत है।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार