एशिया कप का तीसरा मुकाबला बांग्लादेश और अफगानिस्तान के बीच खेला जा रहा है। इस मैच में बांग्लादेश के फैंस को कप्तान शाकिब अल हसन से काफी उम्मीदें थी, लेकिन अफगानिस्तान के स्टार स्पिनर मुजीब उर रहमान के सामने बांग्लादेश का शेर पूरी तरह ढेर नज़र आया। जी हां, मुजीब ने शाकिब को आउट किया। इस अफगानी गेंदबाज़ ने 102 kph की स्पीड के साथ फेंकी गई गेंद को टर्न करवाते हुए बांग्लादेशी स्टार के होश पूरी तरह उड़ा दिए थे।

Advertisement

एशिया कप के तीसरे मुकाबले में बांग्लादेश की पूरी टीम 20 ओवर में महज़ 127 रन ही बना सकी। बांग्लादेश के शुरुआती दो विकेट महज़ 13 रनों पर गिर गए थे, जिसके बाद सभी की निगाहें कप्तान शाकिब पर टिकी थी। लेकिन, इस मैच में शाकिब ने भी छठे ओवर की दूसरी गेंद पर टीम का साथ छोड़ दिया और 11 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।

Advertisement

बांग्लादेश के टॉप ऑर्डर को धराशायी करने वाला गेंदबाज़ 21 साल का अफगानी स्पिनर मुजीब उर रहमान ही था। मुजीब ने मोहम्मद नईम और अनामुक हक को आउट करने के बाद शाकिब को अपनी फिरकी में फंसाया। वैसे तो शाकिब स्पिन को बेहतर तरीके से खेलना जानते हैं, लेकिन पावरप्ले के आखिरी ओवर की दूसरी गेंद 102 kph की स्पीड से उनकी तरफ आई और पिच पर पकड़कर काफी टर्न हुई। इस टर्न के कारण शाकिब भौचक्के रह गए और पूरी तरफ गेंद से बीट होने के बाद उनकी गिल्लियां बिखर गई।

बता दें कि अफगानिस्तान की टाइट गेंदबाज़ी के बीच बांग्लादेश के लिए मोसाद्देक हुसैन ने 31 गेंदों पर 48 रनों की पारी खेली जिस वज़ह से टीम का टोटल 127 रनों के सम्मानजनक स्कोर तक पहुंच सका। हालांकि नजीबुल्लाह जादरान की 17 बॉल पर 43 रनों की विस्फोटक पारी के दम पर अफगानिस्तान ने 9 गेंद पहले 7 विकेट से मैच अपने नाम कर लिया।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार