बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के बीच ढाका के मैदान पर खेले गए पांच मैचों की टी-20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में बांग्लादेश ने कीवियों पर एक रोमांचक जीत हासिल की।

Advertisement

इस दौरान मैच के न्यूजीलैंड की पारी के आखिरी ओवर में एक अनोखा नजारा देखने को मिला जब कीवी कप्तान टॉम लैथम ने एक बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान की गेंद पर एक अजीबोगरीब शॉट खेलते हुए एक चौका बटोरा।

Advertisement

आखिरी ओवर में न्यूजीलैंड को जीतने के लिए 20 रनों की जरूरत थी। पांचवी गेंद पर मुस्तफिजुर ने एक धीमी गेंद डालने की कोशिश की जो उनके हाथ से छूट गई और और वो बीमर में बदल गई। पहले लैथम गेंद से बचने के लिए झुक गए लेकिन इस दौरान उनका बल्ला ऊपर ही था और गेंद बल्ले से लगकर चौके के पीछे चौके के लिए चली गई।

मुस्तफिजुर रहमान ने मैच में 4 ओवर करते हुए 34 रन खर्च करते अपने नाम एक विकेट किया।

इस मैच में बांग्लादेश की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 141 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम 137 रन ही बना सकी।

इस मैच में बांग्लादेश के कप्तान महमदुल्लाह को शानदान 37 रनों की अहम पारी खेलने के लिए मैन ऑफ द मैच का अवॉर्ड मिला।

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Shah
Read More
ताजा क्रिकेट समाचार