BAN vs AUS 2nd T20: ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला शुक्रवार, 19 जून को चट्टोग्राम के जहूर अहमद चौधरी स्टेडियम में खेला जा रहा है जहां मेहमान टीम के स्टार बल्लेबाज़ कूपर कोनोली (Cooper Connolly) सिर्फ 04 गेंद ही मैदान पर टिक पाए और 01 रन बनाकर पवेलियन लौटे। गौरतलब है कि कूपर का विकेट बांग्लादेश के तेज गेंदबाज़ नाहिद राणा (Nahid Rana) ने झटका, जिनकी सनसनाती गेंद पर सैफ हसन (Saif Hassan) ने स्लिप पर एक शानदार कैच लिया।
ये पूरी घटना ऑस्ट्रेलिया की पारी के चौथे ओवर में घटी। बांग्लादेश के लिए ये ओवर तेज गेंदबाज़ नाहिद राणा करने आए थे जो कि उनके कोटे का पहला ही ओवर था। यहां नाहिद ने अपना दूसरा ही गेंद तेज रफ्तार से डिलीवर किया और कूपर कोनोली को सरप्राइज कर दिया। उन्होंने ये बॉल 144.6 Kph की रफ्तार से फेंका था जिस पर कूपर कोनोली पूरी तरह चकमा खा गए और अपने बैट का बाहरी किनारा लगा बैठे।
इसके बाद होना क्या था, वो बॉल फर्स्ट स्लिप पर तैनात खिलाड़ी सैफ हसन की तरफ गई जहां उन्होंने अपनी बाईं और कूद लगाकर फ्लाइंग कैच पकड़ा। बांग्लादेश क्रिकेट ने खुद अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से इस पूरी घटना का वीडियो साझा किया है जिसे आप नीचे देख सकते हो।
बताते चलें कि खबर लिखे जाने तक इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने अपनी इनिंग के 14 ओवर में 3 विकेट खोकर 137 रन बना लिए हैं। मैदान पर मैट रेन्शॉ (32 गेंदों पर 56 रन) और टिम डेविड (25 गेंदों पर 45 रन) की जोड़ी मौजूद है।
ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग XI
बांग्लादेश XI: सैफ हसन, तंजीद हसन, सौम्य सरकार, तौहीद हिरदॉय (कप्तान), परवेज हुसैन इमोन (विकेटकीपर), अब्दुल गफ्फार सकलैन, शमीम हुसैन, रिशद हुसैन, नसुम अहमद, नाहिद राणा, मुस्तफिजुर रहमान।
Also Read: LIVE Cricket Score
ऑस्ट्रेलिया XI: मिचेल मार्श (कप्तान), जोश इंगलिस (विकेटकीपर), कूपर कोनोली, टिम डेविड, मैट रेन्शॉ, निखिल चौधरी, जोएल डेविस, आरोन हार्डी, नाथन एलिस, एडम जाम्पा, स्पेंसर जॉनसन।