Naman Dhir Catch Video: हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) की कैप्टेंसी वाली मुंबई इंडियंस की टीम (Mumbai Indians) ने बीते सोमवार, 20 अप्रैल को आईपीएल 2026 (IPL 2026) के 30वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) को 99 रनों से मात देकर शानदार जीत हासिल की। गौरतलब है कि इसी बीच MI के युवा खिलाड़ी नमन धीर (Naman Dhir) ने बाउंड्री पर फील्डिंग करते हुए वाशिंगटन सुंदर (Washington Sundar) का एक बेहद ही हैरतअंगेच कैच पकड़ा जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Advertisement

दरअसल, नमन धीर का ये कैच गुजरात टाइटंस की इनिंग के 8वें ओवर में देखने को मिला। मुंबई इंडियंस के लिए ये ओवर स्पिन गेंदबाज़ मिचेल सेंटनर करने आए थे जिनकी दूसरी गेंद पर वाशिंगटन सुंदर ने एक बड़ा छक्का मारने के इरादे से डीप मिड विकेट की तरफ हवाई शॉट खेला।

Advertisement

वाशिंगटन सुंदर ने बॉल को अपने बैट से अच्छी तरीके से मिडिल किया था ऐसे में एक समय सभी को लगा था कि उन्हें पूरे छह रन आराम से मिल जाएंगे। हालांकि कुछ ही देर बाद नमन धीर ने बाउंड्री पर करिश्मे को अंज़ाम दिया और एक गज़ब की कूद लगाकर बॉल को लपक लिया।

इस तरह वाशिंगटन सुंदर का दिल टूटा और 17 गेंदों पर 26 रन के निजी स्कोर पर आउट होकर वापस पवेलियन लौटे। IPL ने खुद अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से इस घटना का वीडियो साझा किया है जिसे आप नीचे देख सकते हो।

बताते चलें कि इस मुकाबले में नमन धीर ने वाशिंगटन सुंदर के अलावा शुभमन गिल और शाहरुख खान का भी कैच लपका। खास बात तो ये है कि उन्होंने अपनी बैटिंग से जमकर धमाल मचाया और 32 गेंदों पर 6 चौके और 1 छक्के की मदद से 45 रनों की पारी खेली।

शायद आपको यकीन नहीं होगा कि 26 साल के नमन धीर MI के लिए करंट सीजन में अब तक सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। उनके नाम 6 मैचों में 30.80 की औसत और 152.47 की स्ट्राइक रेट से 154 रन दर्ज हैं। उनके बाद इस लिस्ट में तिलक वर्मा हैं, जिन्होंने साल 2026 के सीजन में 6 मैचों मे 144 रन बनाए हैं। 

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

MI ने 99 रनों से जीता मुकाबला: IPL 2026 के 30वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने तिलक वर्मा की शतकीय पारी के दम पर 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 199 रन बनाए थे जिसके जवाब में गुजरात टाइटंस की टीम 15.5 ओवर ही मैदान पर टिक पाई और 100 रनों के कुल स्कोर पर ऑल आउट हो गई। इस तरह मुंबई इंडियंस ने 99 रनों से जीत हासिल की और पॉइंट्स टेबल पर सातवां पायदान भी प्राप्त कर लिया। उनके नाम 6 मैचों में 2 जीत के साथ 4 अंक दर्ज हैं।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार