इंग्लैंड में विटेलिटी ब्लास्ट टूर्नामेंट (Vitality Blast) खेला जा रहा है जहां टूर्नामेंट का 12वां मुकाबला ग्लॉस्टरशायर (Gloucestershire) और ससेक्स (Sussex) के बीच खेला गया था। इस मैच में ससेक्स के तेज गेंदबाज़ नाथन मैकएंड्रु (Nathan McAndrew) ने ऐसी आग उगलती बॉलिंग की कि विपक्षी टीम के बल्लेबाज़ घुटने पर आ गए। सोशल मीडिया पर नाथन मैकएंड्रु का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें उनकी बॉल पर स्टंप के दो हिस्से हो गए और वो गुलाटी मारती नज़र आई।

Advertisement

ये घटना ग्लॉस्टरशायर की इनिंग के 14वें ओवर में घटी। टीम के ओपनर बैटर कैमरून बैनक्राफ्ट 31 रन बनाकर बैटिंग कर रहे थे। यहां उन्होंने बॉलर के बॉल डिलीवर करने से पहले ही ऑफ स्टंप पर जाकर शॉट खेलने का मन बना लिया था, वहीं दूसरी तरफ नाथन मैकएंड्रु भी उनके इरादे भाप चुके थे। ऐसे में उन्होंने लेग स्टंप पर बॉल डिलीवर कर दिया।

Advertisement

यहां पर ही बैनक्राफ्ट बुरी तरफ चकमा खा गए और बॉल को अपने बैट से कनेक्ट ही नहीं कर पाए। ये बॉल सीधा लेग स्टंप से टकराया जिसके बाद स्टंप के दो टुकड़े हो गए। इतना ही नहीं, बॉल और स्टंप का संपर्क होने के बाद वो बाहर निकलकर गिरने से पहले हवा में ही 6 से 7 बार गुलाटी मारती नज़र आईं। यही वजह है इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस को काफी पसंद आ रहा है।

Also Read: Live Score

ये भी जान लीजिए कि इस मैच में नाथन मैकएंड्रु ने 3 ओवर में 27 रन देकर 2 विकेट झटके। बात करें अगर मैच के परिणाम की तो ससेक्स ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का फैसला किया था जिसके बाद ग्लॉस्टरशायर ने 20 ओवर में 167 रन बनाए। इसके जवाब में ससेक्स ने फिन हडसन (47), डेनियर ह्यूज (37), और जॉन सिम्पसन (36)  की पारियों के दम पर आखिरी गेंद पर लक्ष्य हासिल करके 3 विकेट से जीत हासिल की।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार