Nikhil Chaudhary Bowled Andre Russell Video: मेजर लीग क्रिकेट 2026 टूर्नामेंट का फाइनल (MLC 2026 Final) रविवार, 19 जुलाई को कैलिफोर्निया के ओकलैंड कोलिज़ीयम स्टेडियम में खेला गया था जहां वाशिंगटन फ्रीडम (Washington Freedom) के ऑलराउंडर निखिल चौधरी (Nikhil Chaudhary) ने एक करिश्माई गेंद डालकर लॉस एंजिल्स नाइट राइडर्स (Los Angeles Knight Riders) के ऑलराउंडर आंद्रे रसेल (Andre Russell) को बोल्ड किया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

Advertisement

ये घटना LAKR की पारी के 8वें ओवर में घटी। यहां निखिल चौधरी अपने कोटे का पहला ओवर डालने आए थे जिसकी पांचवीं गेंद पर उन्होंने एक जादुई बॉल डालकर आंद्रै रसेल के होश उड़ाए। उनकी ये गेंद 95.5 Kph की रफ्तार से फेंकी गई थी जो कि पिच से टकराने के बाद बाहर की तरफ घूमी और आंद्रे रसेल के डिफेंस को तोड़ते हुए सीधा ऑफ स्टंप्स से टकराई।

निखिल की ये बॉल किसी भी गेंदबाज़ के लिए एक ड्रीम डिलीवरी थी जिस पर आउट होने के बाद आंद्रे रसेल पूरी तरह शॉक में थे। वो जीरो के स्कोर पर आउट होकर पवेलियन लौटे थे। आप नीचे इस घटना का वीडियो देख सकते हो।

बताते चलें कि निखिल चौधरी ने MLC के फाइनल में 2 ओवर गेंदबाज़ी की और 32 रन देकर 2 विकेट लिए। वो महंगे साबित हुए, लेकिन उन्होंने आंद्रे रसेल के अलावा आंद्रे फ्लेचर जैसे विस्फोटक बल्लेबाज़ को भी आउट किया। आंद्रे फ्लेचर ने 27 गेंदों पर 7 चौके और 1 छक्का लगाकरा 47 रन बनाए।

मैच का हाल: MLC 2026 के फाइनल में वाशिंगटन फ्रीडम ने टॉस जीतकर लॉस एंजिल्स नाइट राइडर्स को पहले बैटिंग करने का न्योता दिया था जिन्होंने अपनी पारी में 19.4 ओवर खेले और 164 रन स्कोरबोर्ड पर टांगे। उनके लिए कॉलिन मुनरो (29 गेंदों पर 40 रन), आंद्रे फ्लेचर (27 गेंदों पर 47 रन) और मैथ्यू ट्रॉम्प (21 गेंदों पर 39 रन) ने अच्छी पारी खेली।

Also Read: LIVE Cricket Score

इसके जवाब में WAF के लिए ओबस पिएनार ने 24 गेंदों पर 53 रन ठोके, वहीं एंड्रीस गौस ने 35 गेंदों पर 40 रन बनाए। हालांकि इसके बावजूद वाशिंगटन फ्रीडम की टीम 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 163 रन जोड़ पाई और ऐसे LAKR ने ये रोमांचक फाइनल 1 रन से जीतकर अपने नाम किया। ध्यान दें कि लॉस एंजिल्स नाइट राइडर्स ने पहली बार MLC टूर्नामेंट जीता है।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार