USA की टी20 लीग MLC 2026 का 13वां मुकाबला रविवार, 28 जून को ओकलैंड कोलिज़ियम में खेला गया था जहां भारत में जन्मे निखिल चौधरी ने टेक्सास सुपर किंग्स (Texas Super Kings) के स्पिन गेंदबाज़ अकील हुसैन की आखिरी गेंद पर छक्का लगाकर वाशिंगटन फ्रीडम (Washington Freedom) को बेहद ही रोमांचक जीत दिलाई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
दरअसल, इस मुकाबले में जीत हासिल करने के लिए वाशिंगटन फ्रीडम को अपने आखिरी ओवर में सिर्फ 6 रन बनाने थे, लेकिन ये ओवर डालने आए कैरेबियाई गेंदबाज़ अकील हुसैन ने अपनी स्पिन गेंदबाज़ी से धमाल ही मचा दिया और पहली पांच गेंदों पर हैट्रिक लेते हुए सिर्फ एक रन (लेग बाई) खर्चा।
यहां से अब वाशिंगटन फ्रीडम को जीत के लिए आखिरी गेंद पर 5 रन बनाने थे जिस पर ही निखिल चौधरी ने अपनी काबिलियत का परिचय दिया और घुटने पर बैठकर डीप मिड विकेट की तरफ अकील हुसैन को छक्का मारा। इस मैच विनिंग हिट के बाद तो निखिल का सेलिब्रेशन देखने लायक था जो कि सीटी बजाकर पूरे जोश से जश्न मना रहे थे। MLC ने खुद इस घटना का वीडियो साझा किया है जिसे आप नीचे देख सकते हो।
बताते चलें कि इस मुकाबले में निखिल चौधरी वाशिंगटन फ्रीडम के लिए नंबर-5 पर बैटिंग करने आए थे और उन्होंने 19 गेंदों पर 3 छक्का लगाकर नाबाद 27 रन बनाए। इसके अलावा उन्होंने अपने कोटे के 4 ओवर में 29 रन देकर 2 विकेट भी झटके। खास बात तो ये भी है कि 30 साल के निखिल ने भारत के डोमेस्टिक क्रिकेट में पंजाब के लिए अंडर-16, 19 और 22 खेला है। वो अब ऑस्ट्रेलिया शिफ्ट हो गए हैं और उनके लिए 3 टी20 इंटरनेशनल भी खेल चुके हैं।
Also Read: LIVE Cricket Score
गौर करें ओकलैंड कोलिज़ियम में टेक्सास सुपर किंग्स ने स्कोर बोर्ड पर 186 रनों का लक्ष्य टांगा था जिसका पीछा करते हुए वाशिंगटन फ्रीडम के लिए मिशेल ओवेल ने 35 गेंदों पर 77 रन ठोके। इसी पारी के दम पर WAF की टीम ने 1 विकेट से रोमांचक जीत दर्ज की।