Noor Ahmad Bowled Travis Head: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 12वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) और गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच सनराइजर्स के धाकड़ बल्लेबाज़ ट्रेविस हेड (Travis Head) सस्ते में आउट होकर वापस पवेलियन लौटे हैं। ऑस्ट्रेलिया का ये विस्फोटक बल्लेबाज़ 19 साल के अफगानी गेंदबाज़ नूर अहमद (Noor Ahmad) के सामने घुटने पर आ गया और क्लीन बोल्ड होकर आउट हुआ।

Advertisement

ट्रेविस हेड बीते समय में शानदार फॉर्म में दिखे हैं। पिछले मैच में उन्होंने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 24 गेंदों पर 62 रन ठोके थे, लेकिन आज अहमदाबाद के मैदान पर हेड की हीरोगिरी नहीं चली। यहां वो 14 गेंदों पर सिर्फ 19 रन ही बना सके और फिर अफगानी गेंदबाज़ नूर अहमद की फिरकी पर क्लीन बोल्ड हो गए।

Advertisement

ये घटना SRH की इनिंग के 7वें ओवर में घटी। नूर अहमद सीजन में अपना पहला मैच खेल रहे थे और अपने कोटे का भी पहला ओवर कर रहे थे। इसी बीच तीसरी ही गेंद पर उन्होंने ट्रेविस हेड को फंसा लिया। नूर की गेंद पिच से टकराकर तेजी से टर्न हुई और फिर हेड को चकमा देकर सीधा स्टंप से जा टकराई। यहां हेड हीरोगिरी दिखाकर घुटने पर बैठकर छक्का मारना चाहते थे, लेकिन वो ऐसा नहीं कर सके और बोल्ड होने के बाद बेबस दिखे। यही वजह है अब इस घटना का वीडियो वायरल हो रहा है। ये भी जान लीजिए कि नूर अहमद ने 4 ओवर में 32 रन देकर एक विकेट झटका है।

टीमें इस प्रकार हैं

गुजरात टाइटंस (प्लेइंग इलेवन): ऋद्धिमान साहा (विकेटकीपर), शुभमन गिल (कप्तान), अजमतुल्लाह उमरजई, डेविड मिलर, विजय शंकर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, उमेश यादव, नूर अहमद, मोहित शर्मा, दर्शन नालकंडे।

Also Read: Live Score

Advertisement

सनराइजर्स हैदराबाद (प्लेइंग इलेवन): मयंक अग्रवाल, ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, एडेन मार्कराम, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), अब्दुल समद, शाहबाज़ अहमद, पैट कमिंस (कप्तान), भुवनेश्वर कुमार, मयंक मारकंडे, जयदेव उनादकट।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार