आईपीएल 2025 (IPL 2025) के 17वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के कैप्टन अक्षर पटेल (Axar Patel) ने चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के खिलाफ 14 बॉल पर 2 चौके और 1 छक्का लगाते हुए 21 रनों की तूफानी पारी खेली। अक्षर अच्छी लय में बैटिंग कर रहे थे, लेकिन इसी बीच नूर अहमद (Noor Ahmed) ने एक गज़ब की गेंद डालकर DC के कैप्टन को बोल्ड किया जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

Advertisement

दरअसल, खुद आईपीएल के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से अक्षर पटेल के विकेट का वीडियो साझा किया गया है जिसमें वो नूर अहमद की गुगली के सामने गच्चा खाते नज़र आए हैं। ये घटना दिल्ली कैपिटल्स की इनिंग के 11वें ओवर में देखने को मिली थी। IPL द्वारा साझा किए गए वीडियो में आप देख सकते हो कि नूर अहमद विकेटों को टारगेट करते हुए अक्षर को एक गुगली गेंद डिलीवर करते हैं जिस पर बैटर घुटने पर बैठकर बड़ा शॉट मारने के चक्कर में गेंद को मिस कर बैठता है और फिर क्लीन बोल्ड हो जाता है।

Advertisement

गौरतलब है कि नूर अहमद ने भले ही चेपॉक के मैदान पर अक्षर का विकेट चटकाया हो, लेकिन वो इस मुकाबले में काफी महंगे साबित हुए। आलम ये रहा कि दिल्ली कैपिटल्स के बैटर्स ने नूर को 3 ओवर में सिर्फ एक विकेट देकर 36 रन ठोके जिस वज़ह से सीएसके के कैप्टन ऋतुराज गायकवाड़ ने भी अपने ट्रंप कार्ड से चार ओवर का कोटा पूरा नहीं करवाया।

आपको बता दें कि चेपॉक के मैदान पर दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग चुनी थी जिसके बाद उन्होंने केएल राहुल की 51 बॉल पर 77 रनों की पारी के दम पर 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 183 रन बनाए। दूसरी तरफ सुपर किंग्स के लिए खलील अहमद सबसे कामियाब गेंदबाज़ रहे जिन्होंने 4 ओवर में सिर्फ 25 रन देकर 2 विकेट अपने नाम किए। कुल मिलाकर यहां से अब ये मैच जीतने के लिए मेजबान टीम सीएसके को 20 ओवर में 184 रनों का लक्ष्य हासिल करना होगा।  देखें लाइव स्कोर

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार