Ollie Robinson Bowled Abdullah Shafique Video: इंग्लैंड के तेज गेंदबाज़ ओली रॉबिन्सन (Ollie Robinson) ने लॉर्ड्स टेस्ट (ENG vs PAK 2nd Test) में गज़ब की गेंदबाज़ी की और पाकिस्तान की दो पारियों में कुल 8 विकेट चटकाए। इसी बीच उन्होंने मेहमान टीम की दूसरी पारी में अब्दुल्ला शफीक (Abdullah Shafique) को एक बवाल बॉल डिलीवर करके क्लीन बोल्ड किया जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

Advertisement

ये घटना पाकिस्तानी की दूसरी पारी के 5वें ओवर में घटी। इंग्लैंड के लिए ओली रॉबिन्सन गेंदबाज़ी कर रहे थे जो कि बेहद ही गज़ब की लय में थे। ऐसे में उन्होंने अपनी आखिरी गेंद ऑफ स्टंप को टारगेट करके डिलीवर की और अब्दुल्ला शफीक को सरप्राइज कर दिया। 

रॉबिन्सन ने गेंद की लेंथ थोड़ी छोटी रखी और फिर उसे लेग-ब्रेक की तरह तेजी से बाहर की ओर मोड़ दिया। गेंद की शुरुआती लाइन ने शफीक को आगे आकर डिफेंस करने के लिए मजबूर किया, लेकिन गेंद अचानक तेजी से बाहर निकली और बल्ले के बाहरी किनारे को चकमा देते हुए ऑफ-स्टंप पर जा लगी।

तो ऐसे रॉबिन्सन ने अब्दुल्ला शफीक (03 गेंदों पर 00 रन) का विकेट निकाला और फिर शेर की तरह दहाड़ लगाकर जोरदार अंदाज में सेलिब्रेशन किया। England Cricket ने खुद अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से इस घटना का वीडियो साझा किया है जिसे आप नीचे देख सकते हो।

मैच का हाल: लॉर्ड्स टेस्ट में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर इंग्लैंड को पहले बैटिंग करने का न्योता दिया था जिन्होंने अपनी पारी में 290 रन बनाए। इसके जवाब में पाकिस्तान अपनी पहली पारी में 110 रन पर ऑल आउट हुई।

Also Read: LIVE Cricket Score

इसके बाद इंग्लैंड ने अपनी दूसरी पारी में 208 बनाकर विपक्षी टीम को 389 रनों का लक्ष्य दिया जिसका पीछा करते हुए पाकिस्तान सिर्फ 194 रनों पर ऑलआउट हुई। तो ऐसे इंग्लैंड ने लॉर्ड्स में 194 रनों से महाजीत दर्ज की और सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार