Pat Cummins vs Aakash Deep Six: ऑस्ट्रेलिया ने ब्रिसबेन टेस्ट (AUS vs IND 3rd Test) के आखिरी दिन टीम इंडिया के सामने 275 रनों का लक्ष्य रखा है। उन्होंने 7 विकेट के नुकसान पर 89 रन बनाकर अपनी दूसरी पारी घोषित की। इसी बीच कप्तान पैट कमिंस (Pat Cummins) ने तूफानी अंदाज में रन बनाते हुए महत्वपूर्ण 22 रन जोड़े। खास बात ये है कि इस दौरान उन्होंने भारतीय तेज गेंदबाज़ आकाश दीप (Aakash Deep) को एक गज़ब का छक्का जड़कर उनसे अपना हिसाब भी बराबर किया।

Advertisement

गाबा टेस्ट के आखिरी दिन पैट कमिंस ने 10 बॉल पर 2 चौके औऱ 2 छक्के ठोककर 22 रनों की पारी खेली। इसमें से 11 रन उन्होंने आकाश दीप के ओवर में ही बनाए। उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई इनिंग के 16वें ओवर में आकाश को टारगेट करते हुए ये कारनामा किया। कमिंस ने आकाश दीप को सामने देखकर पहले उन्हें चौका ठोका और फिर अगली ही बॉल पर मिड विकेट के ऊपर से छक्का जड़ा।

Advertisement

गौरतलब है कि इससे पहले जब टीम इंडिया अपनी पहली इनिंग के दौरान बैटिंग कर रही थी तब आकाश दीप ने भी पैट कमिंस को टारगेट करते हुए ऐसे ही शॉट्स लगाए थे। यही कारण जब कमिंस के हाथ में बैट आया तब वो भी आकाश दीप को तेवर दिखाने से पीछे नहीं हटे। यही वजह है क्रिकेट फैंस को ये बैटल काफी पसंद आ रहा है।

आपको बता दें कि ब्रिसबेन टेस्ट बारिश के कारण काफी प्रभावित रहा है। हालांकि इसके बावजूद पांचवें दिन का खेल काफी रोमांचक हो गया है। टीम इंडिया के सामने 275 रनों का लक्ष्य है जिसका पीछा करते हुए वो 2.1 ओवर का सामना करके बिना किसी नुकसान के 8 रन बना चुके हैं। फिलहाल खराब रोशनी के कारण मैच रुका हुआ है, लेकिन अगर खेल दोबारा शुरू होता है तो मैच का रिजल्ट आना संभव है।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार