Paul Stirling Catch: आयरलैंड क्रिकेट टीम के कैप्टन पॉल स्टर्लिंग (Paul Stirling) एक भारी भरकम खिलाड़ी हैं, हालांकि इसके बावजूद वो फील्डिंग करते समय चीते जैसी तेजी दिखाते हैं। एक बार फिर ऐसा ही देखने को मिला है। दरअसल, आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 (ICC T20 World Cup 2026) के 14वें मुकाबले में पॉल स्टर्लिंग ने डाइव करके ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक बल्लेबाज़ जोश इंगलिस (Josh Inglish) का एक बेहद ही शानदार कैच पकड़ा।
जी हां, ऐसा ही हुआ। दरअसल, पॉल स्टर्लिंग का ये कैच ऑस्ट्रेलिया की इनिंग के 7वें ओवर में देखने को मिला। आयरलैंड के लिए ये ओवर बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाज़ जॉर्ज डोकरेल करने आए थे जिनकी पांचवीं गेंद पर जोश इंगलिस ने कवर की तरफ शॉट खेलकर गलती की।
गौरतलब है कि यहां जोश अपना शॉट खेलकर कवर के फील्डर के ऊपर से बॉल को बाउंड्री के बाहर भेजना चाहते थे, लेकिन वो गेंद को ठीक से टाइम नहीं कर पाए। इसके बाद होना क्या था, वो बॉल कवर की पॉजिशन पर तैनात आयरिश कैप्टन पॉल स्टर्लिंग की तरफ गया, जहां उन्होंने चीते जैसी तेजी दिखाकर हवा में डाइव लगाई और कमाल का कैच पकड़ लिया।
ICC ने खुद अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से इस घटना का वीडियो साझा किया है जिसे आप नीचे देख सकते हो। बताते चलें कि इसी के साथ जोश इंगलिस 17 गेंदों पर 6 चौके और 1 छक्के की मदद से सिर्फ 37 रन बनाकर आउट हुए। ये भी जान लीजिए कि श्रीलंका के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में हो रहे इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने आयरलैंड के सामने जीत हासिल करने के लिए 183 रनों का टारगेट स्कोर बोर्ड पर टांगा है।
ऐसी है दोनों टीमें
ऑस्ट्रेलिया (प्लेइंग XI): ट्रेविस हेड (कप्तान), जोश इंगलिस (विकेट कीपर), कैमरून ग्रीन, मैट रेनशॉ, कूपर कोनोली, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, नाथन एलिस, ज़ेवियर बार्टलेट, मैथ्यू कुहनेमैन, एडम ज़ाम्पा।
Also Read: LIVE Cricket Score
आयरलैंड (प्लेइंग XI): पॉल स्टर्लिंग (कप्तान), रॉस अडायर, हैरी टेक्टर, लोरकन टकर (विकेट कीपर), कर्टिस कैंफर, बेंजामिन कैलिट्ज़, जॉर्ज डॉकरेल, गैरेथ डेलानी, मार्क अडायर, बैरी मैकार्थी, मैथ्यू हम्फ्रीज़।