इंग्लैंड में द हंड्रेड टूर्नामेंट खेला जा रहा है, जिसमें आए दिन रोमांचक मुकाबले देखने को मिल रहे हैं। इस टूर्नामेंट का 21वां मुकाबला मैनचेस्टर ओरिजिनल और नॉर्थन सुपरचार्जर्स के बीच खेला गया था जिसमें मैनचेस्टर की टीम ने 23 रनों से जीत हासिल की। ओरिजिनल के सलामी बल्लेबाज़ फिल साल्ट ने 55 रन बनाए जिसके लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच का अवॉर्ड दिया गया, लेकिन इस मैच में जिस तरह से वह आउट हुए उसे देखकर बैटर भी हैरान रह गए थे।

Advertisement

दरअसल, इस मुकाबले में फिल साल्ट ने 25 बॉल पर 55 रनों की पारी खेली जिसके दौरान उनके बैट से 3 चौके और 5 छक्के देखने को मिले। फिल साल्ट का स्ट्राइक रेट 220 का था और वह काफी खतरनाक नज़र आ रहे थे। लेकिन इसके बाद हैरी ब्रूक ने फील्डिंग करते हुए उनका एक शानदार कैच लपका जिसके कारण बल्लेबाज़ को निराश ही पवेलियन वापस लौटना पड़ा। 

Advertisement

यह घटना मैनचेस्टर की पारी के 46वीं गेंद पर घटी। फिल साल्ट आक्रमक अंदाज में रन बना रहे थे और डेविड विसे गेंदबाज़ी पर थे। डेविड ने साल्ट से गेंद दूर फेंकने का प्रयास किया, लेकिन साल्ट ने भी कदमों का इस्तेमाल करते हुए पावरफुट शॉट खेला। यह गेंद काफी तेजी से बाउंड्री की तरफ जा रहा था, लेकिन तभी 23 साल के हैरी ब्रूक ने अपनी फिटनेस का प्रमाण दिया और भागकर सामने की तरफ ड्राइव लगाते हुए एक मुश्किल कैच आसानी से पकड़ लिया।

फिल साल्ट हैरी ब्रूक का कैच देखकर काफी हैरान थे और आउट होने के बाद काफी देर तक वह फील्डर को घूरते नज़र आए। साल्ट के रिएक्शन से यह साफ था कि उन्हें हैरी ब्रूक के कैच ने काफी हैरान कर दिया है। यही कारण है अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।  

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार