Phoebe Litchfield No Look Six Vs Marizanne Kapp Video: द विमेंस हंड्रेड 2026 का 20वां मुकाबला बीते मंगलवार, 4 अगस्त को लीड्स के हेडिंग्ले क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया था जहां सनराइजर्स लीड्स ने 137 रनों का लक्ष्य हासिल करके लंदन स्पिरिट को 5 विकेट से मात दी। गौरतलब है कि इसी बीच SUL-W की 23 वर्षीय सलामी बल्लेबाज़ फोएबे लिचफील्ड (Phoebe Litchfield) ने LNS-W की दिग्गज ऑलराउंडर मारिजाने कैप (Marizanne Kapp) को एक बेहद ही शानदार No Look Six लगाया जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
फीबी लिचफील्ड का ये सिक्स सनराइजर्स लीड्स की पारी की 9वीं गेंद पर देखने को मिला। यहां मारिजाने कैप ने विकेट लेने के इरादे से मिडिल स्टंप को टारगेट करके एक तेज तर्रार बॉल डिलीवर किया था जिस पर शॉट खेलते समय फीबी ने अपनी क्लास दिखाई और सामने की तरफ छक्का लगाया।
खास बात ये है कि फीबी को अपने शॉट पर इतना विश्वास था कि उन्होंने गेंद को बाउंड्री के बाहर जाते हुए भी नहीं देखा। यही वज़ह है क्रिकेट फैंस को फीबी का ये अंदाज़ काफी पसंद आ रहा है। The Hundred ने खुद अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से इस घटना का वीडियो साझा किया है जिसे आप नीचे देख सकते हो।
बताते चलें कि 23 वर्षीय फोएबे लिचफील्ड ने लंदन स्पिरिट के खिलाफ 17 गेंदों पर 4 चौके और 1 छक्का लगाकर 30 रनों की तूफानी पारी खेली। उन्होंने ये रन 176.47 की स्ट्राइक रेट से बनाए। बात करें अगर मारिजाने कैप के प्रदर्शन की तो वो अपनी गेंदबाज़ी से कुछ खास नहीं कर पाईं और उन्होंने 20 गेंदों पर बिना कोई विकेट लिए 35 रन दिए। इसके अलावा उन्होंने अपनी बल्लेबाज़ी से 18 गेंदों पर 18 रनों का योगदान किया।
मैच का हाल: हेडिंग्ले के मैदान पर सनराइजर्स लीड्स ने टॉस जीतकर लंदन स्पिरिट को पहले बल्लेबाज़ी करने का न्योता दिया था जिन्होंने अपनी पारी की 100 गेंदों पर 7 विकेट खोकर 136 रन बोर्ड पर टांगे। LNS के लिए ग्रेस हैरिस ने तूफानी पारी खेली और 27 गेंदों पर 7 चौके 2 छक्के लगाकर 51 रन ठोके।
Also Read: LIVE Cricket Score
इसके जवाब में सनराइजर्स लीड्स के लिए एन्नाबेल सदरलैंड 21 गेंदों पर 37 रन, फीबी लिचफील्ड ने 17 गेंदों पर 30 रन, ब्रायोनी स्मिथ ने 21 गेंदों पर 27 रन, डैनी गिब्सन ने 24 गेंदों पर 25 रन और जेस जोनासन ने 5 गेंदों पर नाबाद 13 रनों की पारी खेली। तो ऐसे खिलाड़ियों के मिले-जुले प्रदर्शन के दम पर टीम ने 98 गेंदों पर 137 रनों का लक्ष्य हासिल किया और 5 विकेट से शानदार जीत दर्ज की।