Suryakumar Yadav Video: आईपीएल 2025 (IPL 2025) का नवां मुकाबला बीते शनिवार, 29 मार्च को गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) और मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया था जहां मेजबान टीम गुजरात टाइटंस ने एक आसान 36 रनों की जीत हासिल की। इसी बीच मैदान पर एक दुर्घटना भी घटी। दरअसल, MI की बैटिंग के दौरान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) के सिर पर एक तेज तर्रार बाउंसर लगा जिसे देखकर सभी की सांसे अटक गई।

Advertisement

ये घटना मु्ंबई इंडियंस की इनिंग के 14वें ओवर में घटी। सूर्यकुमार यादव काफी अच्छी लय में बैटिंग कर रहे थे और 23 बॉल पर 45 रन ठोक चुके थे। इसी बीच गुजरात टाइटंस के कैप्टन शुभमन गिल ने अपने गन गेंदबाज़ प्रसिद्ध कृष्णा को अटैक पर लगाया। यहां प्रसिद्ध कृष्णा ने एक घातक बाउंसर डालते हुए SKY को परेशान करने की कोशिश की जिस पर वो शॉट खेलने के चक्कर में बॉल हेलमेट पर खा बैठे।

Advertisement

जैसे ही ये बॉल सूर्यकुमार यादव के सिर पर लगी मानो उनके लिए अंधेरा छा गया। वो तुरंत जमीन पर गिर गए, जिसे देखकर उनकी पत्नी देविशा की तो सांसे ही अटक गई। ऐसे में तुंरत मेडिकल टीम ग्राउंड पर सूर्यकुमार यादव की मदद करने आई। राहत की बात ये रही कि SKY थोड़ी ही देर पर फिर से खड़े हो गए और बैटिंग करने के लिए तैयार नज़र आए। उन्होंने मुंबई इंडियंस के लिए 28 बॉल पर 48 रनों की पारी खेली। आप नीचे इस घटना का वीडियो देख सकते हो।

बात करें अगर इस मुकाबले की तो अहमदाबाद में टॉस जीतकर मुंबई इंडियंस ने पहले बॉलिंग करने का फैसला किया था जिसके बाद गुजरात टाइटंस ने साईं सुदर्शन की 41 बॉल पर 63 रनों की पारी के दम पर 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 196 रन बनाए। इसके जवाब में मुंबई इंडियंस के लिए सबसे बड़ी इनिंग सूर्यकुमार यादव ने खेली जो कि 28 बॉल पर 48 रन बनाकर आउट हुए। ऐसे में वो 20 ओवर में सिर्फ 6 विकेट खोकर 160 रन ही जोड़ पाए और 36 रनों से ये मैच हार गए। टूर्नामेंट में मुंबई इंडियंस की ये दूसरी हार है।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार