Preity Zinta Playfully Punch Prayansh Arya Video: श्रेयर अय्यर (Shreyas Iyeer) की कैप्टेंसी वाली पंजाब किंग्स (Punjab Kings) की टीम ने बीते शनिवार, 25 अप्रैल को इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन (IPL 2026) के 35वें मुकाबले में 18.5 ओवर में 265 रनों का विशाल लक्ष्य हासिल करके दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) को 6 विकेट से धूल चटाई। गौरतलब है कि PBKS की इस धमाकेदार जीत के बाद टीम की सह-मालकिन प्रीति जिंटा (Preity Zinta) बेहद खुश हुई और उन्होंने मस्ती में टीम के युवा बल्लेबाज़ प्रियांश आर्य (Prayansh Arya) को पेट पर पंच कर दिया।

Advertisement

जी हां, ऐसा ही हुआ। दरअसल, IPL ने खुद अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से इस घटना का वीडियो साझा किया है जिसमें देखा जा सकता है कि दिल्ली में PBKS की जीत के बाद टीम की सह-मालकिन अपनी टीम के खिलाड़ियों से मिलने मैदान पर जाती है और इसी बीच प्रियांश आर्य को गले से लगा लेती है। यहां वो प्रियांश के साथ मस्ती भी करती है और उन्हें धीमे से पेट पर मुक्का मार देती है। आप ये वीडियो नीचे देख सकते हो।

Advertisement

बताते चलें कि प्रिती जिंटा अक्सर ही अपनी टीम को सपोर्ट करने मैदान पर आती है और टीम के हर एक खिलाड़ी से मुकाबला खत्म होने के बाद मुलाकात करती हैं। वो 24 साल के प्रियांश को भी बेहद पसंद करती हैं, क्योंकि ये छोटी उम्र का खिलाड़ी पंजाब किंग्स टीम के लिए मौजूदा समय में बड़ी ताकत बन चुका है। प्रियांश ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने भी खुद को साबित किया और PBKS के लिए ओपनिंग करके महज़ 17 गेंदों पर 43 रन ठोके।

प्रियांश साल 2026 के सीजन में अब तक पंजाब किंग्स के लिए 6 मैचों में 42.33 की औसत और 249.01 की स्ट्राइक रेट से 254 रन ठोक चुके हैं। खास बात ये है कि पंजाब किंग्स ने भी प्रियांश के टैलेंट को सराहा है और उन्हें पूरे 3 करोड़ 80 लाख रुपये में रिटेन किया है।

बात करें अगर दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच खेले गए मुकाबले की तो दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में मेजबान टीम ने केएल राहुल (67 गेंदों पर नाबाद 152 रन) और नितीश राणा (44 गेंदों पर 91 रन) की धमाकेदार पारी के दम पर 20 ओवर में 2 विकेट खोकर स्कोर बोर्ड पर 264 रन टांग दिए थे।

Also Read: LIVE Cricket Score

हालांकि इसके जवाब में पंजाब किंग्स के लिए प्रभसिमरन सिंह (26 गेंदों पर 76 रन), श्रेयस अय्यर (36 गेंदों पर नाबाद 71 रन) और प्रियांश आर्य (17 गेंदों पर 43 रन) ने भी तूफानी पारी खेली जिसके दम पर टीम ने 18.5 ओवर में 265 रन बनाकर 6 विकेट से जीत हासिल की। बताते चलें कि PBKS की टीम पॉइंट्स टेबल पर 7 मैचों में 6 जीत और 13 अंकों के साथ पहले पायदान पर मौजूद है।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार