Prenelan Subrayen bowled JJ Smith Video: नामीबिया टी20 ट्राई सीरीज 2026 (Namibia T20I Tri-Series 2026) के पहले मुकाबले में साउथ अफ्रीका के स्पिन गेंदबाज़ प्रेनेलन सुब्रायेन (Prenelan Subrayen) ने शानदार गेंदबाज़ी की और नामीबिया के खिलाफ 4 ओवर में 32 रन देकर 3 विकेट चटकाए। इसी बीच उन्होंने एक तीर जैसा यॉर्कर फेंका और जेजे स्मिट (JJ Smith) के मिडिल स्टंप को उखाड़ दिया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
प्रेनेलन सुब्रायेन का ये बॉल साउथ अफ्रीका की पारी के 17वें ओवर में देखने को मिला। वो मेहमान टीम के लिए अपने कोटे का चौथा और आखिरी ओवर डालने आए थे और गज़ब की गेंदबाज़ी कर रहे थे। इसी बीच उन्होंने तीसरी गेंद पर एक शानदार यॉर्कर डाली और जेजे स्मिट को पूरी तरह चौंका दिया।
उन्होंने मिडिल स्टंप पर बेहद ही सटीक यॉर्कर डिलीवर की जिस पर स्मिट समय रहते बल्ला नीचे नहीं ला सके। इसके बाद होना क्या था, वो गेंद बल्ले को चकमा देकर सीधा मिडिल स्टंप से टकराई और उसे उखाड़कर जमीन पर गिरा दिया। तो ऐसे जेजे स्मिट 2 गेंदों पर 0 रन बनाकर आउट हुए जिसका वीडियो आप नीचे देख सकते हो।
मैच का हाल: ये मुकाबला विंडहोक के नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड पर खेला गया था जो कि ट्राई नेशन सीरीज का पहला मुकाबला था। इस मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने टॉस जीता और नामीबिया को पहले बैटिंग करने का न्योता दिया। उन्होंने 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 163 रन बनाए। Jan Frylinck ने 38 गेंदों पर 60 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली।
Also Read: LIVE Cricket Score
इसके जवाब में साउथ अफ्रीका के लिए डेवाल्ड ब्रेविस ने 50 गेंदों पर 75 रन ठोके, हालांकि टीम का दूसरा कोई बल्लेबाज़ ज्यादा देर मैदान पर टिक नहीं सका। यही वज़ह है साउथ अफ्रीका 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 145 रन ही बना पाई और ऐसे नामीबिया ने ये मुकाबला 18 रनों से जीता।