Prince Yadav Bowled Ishan Kishan Video: लखनऊ सुपर जायंट्स (Lucknow Super Giants) के युवा तेज गेंदबाज़ प्रिंस यादव (Prince Yadav) अपनी आग उगलती गेंदबाज़ी से विपक्षी बल्लेबाज़ों पर कहर बरपाते हैं और एक बार फिर ऐसा ही देखने को मिला है। दरअसल, आईपीएल 2026 (IPL 2026) के 10वें मुकाबले में प्रिंस यादव ने सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) के कैप्टन ईशान किशन (Ishan Kishan) को बोल्ड करके आउट किया जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Advertisement

जी हां, ऐसा ही हुआ। दरअसल, ये पूरी घटना सनराइजर्स हैदराबाद की इनिंग के तीसरे ही ओवर में घटी। यहां LSG के कैप्टन ऋषभ पंत ने 24 साल के तेज गेंदबाज़ प्रिंस यादव को अटैक पर लगाया था जिन्होंने अपने पहले ही ओवर की तीसरी बॉल पर ईशान किशन को सरप्राइज किया और उनका ऑफ स्टंप उखाड़ दिया।

Advertisement

IPL ने खुद अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से इस घटना का वीडियो फैंस के साथ साझा किया है जिसमें देखा जा सकता है कि प्रिंस ये बॉल 134.9 KPH की स्पीड से ऑफ स्टंप की लाइन पर डिलीवर करते हैं जो कि पिच से टकराने के बाद स्विंग होकर सीधा रह जाती है और आखिरी में ईशान किशन को चकमा देकर सीधा स्टंप से टकराती है।

इस तरह ईशान किशन जो कि प्रिंस की बॉल पर ड्राइव शॉट खेलकर रन बटोरना चाहते थे, वो आउट हो जाते हैं और चार गेंदों पर सिर्फ एक रन जोड़कर पवेलियन लौटते हैं। आप ये वीडियो नीचे देख सकते हो। बताते चलें कि इस ओवर में प्रिंस यादव ने सिर्फ और सिर्फ एक रन ही खर्चा।

बात करें अगर इस मुकाबले की तो खबर लिखे जाने तक सनराइजर्स हैदराबाद टीम की पारी के 11 ओवर पूरे हो चुके हैं और उन्होंने अब तक अपने 4 विकेट खोकर सिर्फ 51 रन जोड़े हैं। देखें लाइव स्कोर कार्ड

ऐसी है दोनों टीमें

Advertisement

सनराइजर्स हैदराबाद (प्लेइंग इलेवन): ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर/कप्तान), हेनरिक क्लासेन, लियाम लिविंगस्टोन, अनिकेत वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, हर्ष दुबे, शिवांग कुमार, हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट।

इम्पैक्ट प्लेयर: ईशान मलिंगा, सलिल अरोड़ा, डेविड पायने, शिवम मावी, जीशान अंसारी।

लखनऊ सुपर जायंट्स (प्लेइंग इलेवन): मिचेल मार्श, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), एडेन मार्करम, निकोलस पूरन, अब्दुल समद, मुकुल चौधरी, मणिमारन सिद्धार्थ, आवेश खान, मोहम्मद शमी, दिग्वेश सिंह राठी, प्रिंस यादव।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

इम्पैक्ट प्लेयर: आयुष बडोनी, मैथ्यू ब्रीट्ज़के, शाहबाज़ अहमद, एनरिक नॉर्टजे, हिम्मत सिंह।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार