Priyansh Arya Video: पंजाब किंग्स (Punjab Kings) के यंग ओपनर बैटर प्रियांश आर्य (Priyansh Arya) ने बीते मंगलवार, 8 अप्रैल को मुल्लांपुर में खेले गए आईपीएल 2025 (IPL 2025) के 22वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के खिलाफ महज़ 42 गेंदों पर 103 रनों की शानदार शतकीय पारी खेली। इसी बीच उन्होंने बेबी मलिंगा मथीशा पथिराना (Matheesha Pathirana) की भी भयंकर सुताई की जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

Advertisement

दरअसल, ये घटना PBKS की इनिंग के 13वें ओवर में घटी। 24 वर्षीय प्रियांश पंजाब के लिए एक छोर संभालकर तेजी से रन बना रहे थे और 35 बॉल पर 80 रन ठोक चुके थे। ऐसे में CSK के कैप्टन ऋतुराज गायकवाड़ ने बेबी मलिंगा मथीशा पथिराना को अटैक पर लगाने का फैसला किया। यहां वो अपना पहला ही ओवर करने आए थे जिस पर ही प्रियांश आर्य ने उन्हें टारगेट कर दिया।

Advertisement

शशांक सिंह ने प्रियांश को पथिराना की पहली गेंद पर सिंगल लेकर स्ट्राइक दे दी थी जिसके बाद मैदान पर प्रियांश का धमाल देखने को मिला। इस यंग बैटर ने बेबी मलिंगा को ओवर की दूसरी, तीसरी और चौथी गेंद पर एक के बाद एक लगातार तीन छक्के जड़े और फिर पांचवीं गेंद पर एक ऐज का चौका जड़ते हुए अपना आईपीएल में पहला शतक पूरा कर लिया। आप नीचे ये वीडियो देख सकते हो।

गौरतलब है कि इस मैच में प्रियांश आर्य ने महज़ 39 बॉल में सीएसके के खिलाफ सेंचुरी ठोकी जो कि आईपीएल इतिहास की पांचवीं सबसे सेंचुरी है। इतना ही नहीं, ये बाएं हाथ का खिलाड़ी बतौर अनकैप्ड प्लेयर आईपीएल में सबसे तेज सेंचुरी ठोकने वाला खिलाड़ी भी बन गया है।

ऐसा रहा मैच का हाल

बात करें अगर इस मुकाबले की तो पंजाब किंग्स ने मुल्लांपुर में टॉस जीतकर पहले बैटिंग चुनी थी जिसके बाद उन्होंने प्रियांश के शतक के दम पर 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 219 रन बनाए।

Advertisement

इसके जवाब में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए डेवोन कॉनवे ने 49 बॉल पर 69 रनों की पारी खेली और शिवम दुबे ने 27 बॉल पर 42 रन बनाए। महेंद्र सिंह धोनी ने भी 12 बॉल पर 27 रन बनाकर योगदान किया, हालांकि इन सब के बावजूद सीएसके 20 ओवर में 5 विकेट खोकर सिर्फ 201 रन ही जोड़ सकी और ये मैच 18 रनों से गंवा बैठी। ये सीजन में सुपर किंग्स की लगातार चौथी हार है।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार