भारतीय टीम के स्टार गेंदबाज़ रविचंद्रन अश्विन फिलहाल इंटरनेशनल ड्यूटी से दूर हैं और अपने समय का सदुपयोग करते हुए तमिलनाडु में खेली जा रही TNPL 2023 टूर्नामेंट में डिंडीगुल ड्रैगन्स टीम की अगुवाई कर रहे हैं। इस टूर्नामेंट का 11वां मुकाबला चेपॉक सुपर गिलिज और डिंडीगुल ड्रैगन्स के बीच बुधवार (21 जून) को खेला गया था जिसमें अश्विन ने डाइव करके एक गजब कैच पकड़कर सभी फैंस का दिल जीता है।

Advertisement

रविचंद्रन अश्विन को एक बहुत चुस्त फील्डर नहीं माना जाता है, लेकिन TNPL में उन्होंने डाइव करके जो कैच लपका उससे यह साफ होता है कि वह एक बुरे फील्डर बिल्कुल भी नहीं है। अश्विन का यह कैच चेपॉक सुपर गिलीज की पारी के 14वें ओवर में देखन को मिला। CSG के लिए संजय यादव बल्लेबाज़ी कर रहे थे, गेंदबाज़ी पर थे वरुण चक्रवर्ती।

Advertisement

चक्रवर्ती के ओवर की दूसरी गेंद पर संजय यादव ने बड़ा शॉट खेलने के लिए बल्ला घुमाया, लेकिन यहां वह चक्रवर्ती की गुगली गेंद पर फंस गए। बल्लेबाज़ के बल्ले का किनारा गेंद पर लगा जिसके बाद गेंद हवा में ऊंची उठ गई। यहां हवा में बॉल देखकर अश्विन ने दौड़ लगाई और गेंद के नीचे आकर पीछे की तरफ भागते हुए डाइव मारकर उन्होंने गजब कैच लपका। यही वजह है अब हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है।

Also Read: Live Scorecard

बता दें कि इस समय रविचंद्रन अश्विन वर्ल्ड टेस्ट रैंकिंग के मामले में दुनिया के नंबर 1 गेंदबाज़ हैं, लेकिन इसके बावजूद इंग्लैंड में खेले गए WTC फाइनल में उन्हें प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं किया गया था। अश्विन इससे नाराज थे, लेकिन अब वह अपना पूरा ध्यान तमिलनाडु प्रीमियर लीग 2023 में लगा रहे हैं। बात करें डिंडीगुल ड्रैगन्स और चेपॉक सुपर गिलीज के बीच खेले गए मुकाबले की तो इस मैच में डिंडीगुल ड्रैगन्स ने 20 ओवर में 170 रन बनाए थे, जिसके जवाब में चेपॉक सुपर गिलिज की टीम 169 रन ही बना सकी और रोमांचक मैच को एक रन से गंवा बैठी।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार