यूएई टी20 ट्राई सीरीज (UAE T20I Tri-Series) का पहला मुकाबला बीते शुक्रवार, 29 अगस्त को पाकिस्तान (Pakistan) और अफगानिस्तान (Afghanistan) के बीच शारजाह के मैदान पर खेला गया था जहां एक बेहद ही मज़ेदार नज़ारा देखने को मिला। गौरतलब है कि इस घटना के दौरान अफगानिस्तान के विकेटकीपर रहमानुल्लाह गुरबाज़ (Rahmanullah Gurbaz) हवा में बॉल को ढूंढ़ते रह गए और विपक्षी टीम पाकिस्तान को मुफ्त का चौका मिल गया।

Advertisement

जी हां, ऐसा ही हुआ। दरअसल, ये पूरी घटना पाकिस्तान की इनिंग के 17वें ओवर में घटी। ये ओवर अफगानिस्तान के लिए राशिद खान करने आए थे जिसकी पहली ही गेंद पर उन्होंने मोहम्मद हारिस को चमका दिया।

Advertisement

राशिद की इस गेंद पर हारिस घुटने पर बैठकर चौका जड़ना चाहथे थे, लेकिन यहां करामाती खान की गेंद पिच से टकराने के बाद ऐसी टर्न हुई कि पाकिस्तानी बल्लेबाज़ जमीन पर ही गिर गया और बैट से बॉल पर कोई संपर्क नहीं कर सका। इसके बाद ही मैदान पर असल कॉमेडी देखने को मिली।

दरअसल, हारिस के शॉट के कारण रहमानुल्लाह गुरबाज़ के लिए एक ब्लाइंड स्पॉट बन गया था जिस वज़ह से बल्लेबाज़ के साथ-साथ वो भी गेंद कहां गई ये समझ ही नहीं पाए। इसके बाद होना क्या था, गेंद भागते हुए सीधा बाउंड्री के बाहर चली गई और इस दौरान गुरबाज़ किसी छोटे बच्चे की तरह हवा में ही उसे ढूंढ़ते दिखे। यही वज़ह है ये वीडियो जमकर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

Also Read: LIVE Cricket Score

बात करें अगर इस मुकाबले के नतीजे की तो शारजाह के मैदान पर पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी चुनी थी जिसके बाद उन्होंने 20 ओवर में कप्तान सलमान अली आगा (53) की अर्धशतकीय पारी के दम पर 182 रन बनाए। इसके जवाब में अफगानी टीम सिर्फ 19.5 ओवर  मैदान पर टिक सकी और 143 रनों पर ऑलआउट होते हुए ये मैच हार गई। इस तरह पाकिस्तान ने मुकाबला 39 रनों से जीता। 

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार