Rahul Tewatia Illegal Bat Video: आईपीएल 2026 (IPL 2026) का चौथा मुकाबला बीते मंगलवार, 31 मार्च को गुजरात जायंट्स और पंजाब किंग्स (GT vs PBKS) के बीच मुल्लांपुर के PCA स्टेडियम में खेला गया था जहां एक बेहद ही हैरान करने वाली घटना घटी। गौरतलब है कि इस मुकाबले में गुजरात टाइटंस के ऑलराउंडर राहुल तेवतिया (Rahul Tewatia) एक इलीगल यानी गैर कानूनी बैट लेकर मैदान पर बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए थे।

Advertisement

जी हां, ऐसा ही हुआ। दरअसल, ये पूरी घटना गुजरात टाइटंस की इनिंग के 19वें ओवर में घटी। यहां 32  वर्षीय राहुल तेवतिया अपने साथी खिलाड़ी वाशिंगटन सुंदर के आउट होने के बाद मैदान पर बैटिंग करने आए थे जिन्हें अंपायर ने रोक लिया। वो उनका बैट चेक करना चाहते थे, जिसके लिए उन्होंने एक बैट गेज से राहुल तेवतिया के बैट को जांचा। यहां पर ही राहुल तेवतिया पकड़े गए क्योंकि उनका बैट, बैट गेज के अंदर ही नहीं गया।

Advertisement

बताते चलें कि जब ये पूरी घटना घटी तब राहुल तेवतिया भी हैरान दिखे और उन्होंने अंपायर्स को ये बताने की कोशिश की कि उनके बैट के पीछे स्टीकर लगे हैं, जिसके कारण बैट, बैट गेज के अंदर नहीं जा रहा। हालांकि यहां अंपायर ने उनकी एक नहीं सुनी और उन्हें अपना बैट बदलना पड़ा। स्टार स्पोर्ट्स ने खुद अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से इस पूरी घटना का वीडियो साझा किया है जिसे आप नीचे देख सकते है।

याद दिला दें कि आईपीएल टूर्नामेंट में साल 2025 के सीजन से ही बैट को जांचने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई थी। इस प्रक्रिया के जरिए अंपायर ये सुनिश्चित करते हैं कि किसी भी खिलाड़ी के बैट की मोटाई 67mm और किनारे 40mm से ज्यादा मोटे ना हों। अगर ऐसा होता है तो खिलाड़ी को अपना बैट बदलने को कहा जाता है और ऐसा अधिक बार होने पर खिलाड़ी को सज़ा भी दी जा सकती है।

Also Read: LIVE Cricket Score

ऐसा रहा मैच का हाल: मुल्लांपुर में पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग चुनी थी जिसके बाद मेहमान टीम गुजरात टाइंटस अपनी इनिंग के 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 162 रन ही बना सकी। इसके जवाब में पंजाब किंग्स के लिए कूपर कोनोली ने 44 गेंदों पर नाबाद 72 रनों की पारी खेली जिसके दम पर टीम ने 19.1 ओवर में 163 रनों का लक्ष्य हासिल करके 3 विकेट से मुकाबला जीता। इसी के साथ उन्होंने जीत के साथ सीजन की धमाकेदार शुरुआत कर दी है।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार