कैरेबियन प्रीमियर लीग का 26वां मुकाबला सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियट्स और त्रिनबागो नाइट राइडर्स के बीच खेला गया था जिसे सेंट किट्स की टीम ने 7 रनों से जीतकर अपने नाम किया है। इस मुकाबले के दौरान अफगानिस्तान के स्टार स्पिनर राशिद खान और वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान कीरोन पोलार्ड के बीच एक मज़ेदार घटना देखने को मिली। दरअसल, मैच के दौरान राशिद और पोलार्ड एक दूसरे पर गर्म होते नज़र आए, लेकिन कुछ ही देर बाद पूरा दृश्य  ही बदल गया और दोनों ही खिलाड़ी एक दूसरे को गले लगाते कैमरे में कैद हुए।

Advertisement

इस घटना का वीडियो खुद राशिद खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है। उन्होंने कीरोन पोलार्ड को अपना भाई बताया। वीडियो साझा करते हुए उन्होंने लिखा, 'एक स्पेशल प्लेयर और भाई से स्पेशल हग मिला।' इस घटना के दौरान ऐसा लग रहा था कि कीरोन पोलार्ड राशिद खान पर भड़क चुके हैं और दोनों खिलाड़ियों के बीच लड़ाई हो सकती है, लेकिन ऐसा कुछ हुआ नहीं।

Advertisement

पोलार्ड ने दिखाई थी उंगली : दरअसल यह घटना राशिद के कोट के तीसरे ओवर की है। इस ओवर की आखिरी गेंद पर पोलार्ड ने डिफेंस किया था जिसके बाद राशिद ने बॉल को पकड़कर बल्लेबाज़ की तरफ फेक थ्रो करने का नाटक किया। राशिद की हरकत देखकर पोलार्ड ने उन्हें उंगली दिखाई जिसके बाद दोनों खिलाड़ी एक दूसरे के करीब आए और गले लग गए। बता दें कि इस मैच में राशिद खान ने 4 ओवर में महज़ 12 रन खर्चे थे, वहीं कीरोन पोलार्ड ने 31 रन बनाए थे।

इस मुकाबले की बात करें तो सेंट किट्स की टीम ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए रदरफोर्ड की 78 रनों की शानदार पारी के दम पर 163 रन स्कोरबोर्ड पर टांगे थे। 164 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए त्रिनिबागो के लिए टिम सेफर्ट ने 59 रन ठोके, लेकिन इसके बावजूद उनकी टीम 20 ओवर में महज़ 156 रन ही बना सकी और 7 रनों से मुकाबला हार गई।  

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार