Ravi Bishnoi Injured: भारतीय टीम ने मेजबान श्रीलंका को टी20 सीरीज के पहले मुकाबले (IND vs SL 1st T20) में बीते शनिवार (27 जुलाई) 43 रनों से हराकर धूल चटाई। इसी बीच मैदान पर एक बड़ा हादसा भी हुआ। दरअसल, रवि बिश्नोई (Ravi Bishnoi) सुपरमैन अंदाज में एक कैच पकड़ने वाले थे, लेकिन इसी बीच वो गेंद उनके हाथ से गिर गई और फिर चेहरे पर जा लगी।

Advertisement

आंखें के नीचे लगी चोट

Advertisement

ये सांस रोक देने वाली घटना श्रीलंका की इनिंग के 16वें ओवर में घटी। मैदान पर कामिन्दु मेंडिस बैटिंग कर रहे थे। उन्होंने रवि बिश्नोई की गेंद पर सीधा शॉट मारा था जिसके दौरान गेंदबाज़ ने अपनी तरफ आती बॉल को लपकने का प्रयास किया।

बिश्नोई दाईं और कूदे और वो गेंद तक भी पहुंच गए, लेकिन यहां वो बॉल पकड़ नहीं पाए। उन्होंने काफी कोशिश की, लेकिन इसके बावजूद बॉल उनके हाथ में नहीं आई। इसी दौरान जब वो जमीन पर गिरे तब वो बॉल भी अचानक जमीन से टकरा गया और फिर बिश्नोई के चेहरे पर जोर से लगा। रवि बिश्नोई को आंख के नीचे चोट आई थी और वो दर्द से तड़प रहे थे। उनकी आंख के नीचे एक कट भी आ गया था। अगर ये बॉल थोड़ा ऊपर लगता तो बिश्नोई के लिए मुश्किले काफी ज्यादा बढ़ सकती थी।

ये हादसा होने के बाद रवि बिश्नोई दर्द में थे और उनकी आंख के नीचे बैंडेज लगाना पड़ा। हालांकि इन सब के बावजूद रवि एक बार फिर खड़े हो गए और फिर से गेंदबाज़ी गेंदबाज़ी करने लगे। उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ अपने कोटे के चार ओवर में 37 रन देकर एक विकेट चटकाया।

सीरीज में 1-0 से आगे हुई टीम इंडिया

Advertisement

बात करें अगर इंडिया श्रीलंका पहले टी20 मैच की तो यहां मेजबान टीम ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का फैसला किया था जिसके बाद भारतीय टीम ने सूर्यकुमार यादव (58), ऋषभ पंत (49), यशस्वी जायसवाल (40) और शुभमन गिल (34) की पारियों के दम पर 20 ओवर में 213 रन बनाए। 

इसके जवाब में श्रीलंका के लिए पथुम निसांका (79) और कुसल मेंडिस (45) ने अच्छी पारियां खेली और पहले विकेट के लिए 84 रन जोड़े, लेकिन इसके बाद श्रीलंका के बल्लेबाज़ एक के बाद एक आउट होते रहे और पूरी टीम ही 19.2 ओवर में 170 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। ऐसे इंडिया ने ये मैच 43 रनों से जीता और तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार