बिग बैश लीग का 21वां मुकाबला मेलबर्न रेनेगेड्स और सिडनी सिक्सर्स के बीच शुक्रवार (30 दिसंबर) को खेला गया था जिसे सिडनी सिक्सर्स ने 6 विकेट और 13 गेंद रहते अपने नाम कर लिया। इस मैच के आखिरी पलो में एक ऐसी घटना घटी जब RCB के दो पूर्व खिलाड़ी आपस में बॉल और बैट से भिड़ते नज़र आए। जी हां, हम बात कर रहे डेनियल क्रिश्चियन और केन रिचर्डसन के बारे में।

Advertisement

बैट का पलड़ा रहा भारी: रॉयल चैलेंजर्स के खिलाड़ियों के बीच हुई जंग में बैट का पलड़ा भारी रहा। यानी डेनियल क्रिश्चियन केन रिचर्डसन के खिलाफ बाजी मार गए। दरअसल, इस मैच में मेलबर्न के लिए 18वां ओवर रिचर्डसन करने आए थे और सिडनी को मैच जीतने के लिए महज़ 16 रनों की जरुरत थी। सिक्सर्स का पलड़ा भारी था, लेकिन इसके बावजूद क्रिश्चियन बेहद जल्दी में नज़र आए और उन्होंने केन रिचर्डसन को निशाना बनाते हुए उनकी चार गेंदों पर लगातार चार चौके ठोककर अपनी टीम को यह मैच बेहद आसानी से जीता दिया।

Advertisement

बता दें कि डेनियल क्रिश्चियन एक आक्रमक और अनुभवी ऑलराउंडर हैं। इस मैच में भी उन्होंने अपने चित परिचित अंदाज में बल्लेबाजी की। ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ने 15 गेंदों पर 21 रन जड़े। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 140 का रहा। वहीं बात करें अगर केन रिचर्डसन की तो इस मैच में वह काफी महंगे साबित हुए। केन ने अपने 4 ओवर में 9.91 की इकोनॉमी से रन लुटाए।

डेनियल क्रिश्चियन के आईपीएल करियर की बात करें तो उन्होंने कैश रिच लीग में 49 मुकाबले खेले हैं जिसके दौरान उन्होंने कुल 460 रन और 38 विकेट झटके। साल 2021 में वह आरसीबी का हिस्सा थे, लेकिन यह सीजन उनके लिए किसी बुरे सपने जैसा था। सीजन में उन्होंने 9 मैचों में कुल 14 रन बनाए थे। गेंदबाज़ी में भी उनका सिक्का नहीं चला था और वह सिर्फ 4 विकेट ही चटका सके थे।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार