आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 (ICC Cricket World Cup 2023) का 20वां मुकाबला इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका (ENG vs SA) के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है जहां इंग्लिश गेंदबाज़ रीस टॉप्ली (Reece Topley) ने पहले ही ओवर में क्विंटन डी कॉक (Quinton De Kock) को आउट करके साउथ अफ्रीका को बड़ा झटका दिया है।

Advertisement

डी कॉक अब तक विश्व कप 2023 में गजब की फॉर्म में नजर आए हैं, जिस वजह से इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबले में सभी क्रिकेट फैंस को उनसे एक बड़ी इनिंग की उम्मीद थी, लेकिन यहां रीस टॉप्ली की लहराती गेंद के सामने वह कुछ खास नहीं कर सके और दूसरी ही गेंद पर अपने बल्ले का ऐज लगाकर अपना विकेट गंवा बैठे।

Advertisement

टॉप्ली ने लिया डी कॉक से बदला

आपको बता दें कि डी कॉक ने इस मैच में मैदान पर आते ही पहली ही गेंद पर टॉप्ली को एक करारा चौका लगाया था। टॉप्ली की पहली गेंद पर डी कॉक ने ऑफ ड्राइव करके चौका बटोरा था। अफ्रीकी बल्लेबाज का यह अंदाज देखकर ऐसा लगा मानो वह बड़ी पारी  खेलने वाले हैं, लेकिन यहां टॉप्ली ने अगली ही गेंद पर डी कॉक से बदला लिया और उन्हें आउट करके पवेलियन वापस भेज लिया। यही वजह है अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

साउथ अफ्रीका (प्लेइंग इलेवन): क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रीजा हेंड्रिक्स, रस्सी वेन डेर डूसेन, एडेन मार्कराम (कप्तान), हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर, मार्को जानसन, गेराल्ड कोएत्ज़ी, केशव महाराज, कगिसो रबाडा, लुंगी एनगिडी

Also Read: Live Score

Advertisement

इंग्लैंड (प्लेइंग इलेवन): जॉनी बेयरस्टो, डेविड मालन, जो रूट, बेन स्टोक्स, हैरी ब्रूक, जोस बटलर (विकेटकीपर/कप्तान), डेविड विली, आदिल राशिद, गस एटकिंसन, मार्क वुड, रीस टॉप्ली

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार