भारत और ऑस्ट्रेलिया (IND vs AUS) के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में वर्ल्ड कप 2023 (World Cup 2023) का फाइनल खेला जा रहा है जहां अंपायर रिचर्ड केटलबरो के एक फैसले ने भारतीय टीम की मुश्किलें और भी ज्यादा बढ़ा दी है। दरअसल, ऑस्ट्रेलिया के लिए हेड और लाबुशेन की जोड़ी 100 रनों से ज्यादा की साझेदारी कर चुकी थी और इंडियन टीम विकेट की खोज में थी। ऐसे में बुमराह ने 28वें ओवर में एक मौका बनाया।

Advertisement

बुमराह ने लाबुशेन को फंसाया था और उनके ओवर की पांचवीं गेंद बल्लेबाज़ के पैड पर लगी थी। यहां इंडियन टीम ने बड़ी अपील की, लेकिन अंपायर रिचर्ड केटलबरो ने बल्लेबाज़ को आउट नहीं दिया। इंडियन टीम ने ऐसे में अंपायर के फैसले को चैलेंज करने का फैसला किया जिसके बाद थर्ड अंपायर ने घटना की जांच की।

Advertisement

जब इस घटना का रिव्यू देखा गया तब पता चला कि यहां लाबुशेन आउट थे, लेकिन यहां अंपायर ने बल्लेबाज़ को आउट नहीं दिया इसलिए अंपायर कॉल के कारण लाबुशेन बच गए। आपको बता दें कि अगर कटलबरो ने लाबुशेन को आउट दिया होता तो ये इंडियन टीम के लिए एक बड़ा विकेट हो सकता था। लेकिन अंपायर के खराब फैसले के कारण लाबुशेन बच गए और इंडियन टीम ने बड़ा मौका गवा दिया। 

यहां देखें प्लेइंग इलेवन

India : रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, रविंद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, जसप्रीत बुमराह

Also Read: Live Score

Advertisement

Australia : ट्रेविस हेड, डेविड वॉर्नर, मिचेल मार्श, स्टीव स्मिथ, मार्नस लाबुशेन, ग्लेन मैक्सवेल, जोश इंगलिस (विकेटकीपर), मिचेल स्टार्क, पैट कमिंस (कप्तान), एडम जम्पा, जोश हेजलवुड

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार