इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन (IPL 2026) का 17वां मुकाबला पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद (PBKS vs SRH) के बीच शनिवार, 11 अप्रैल को PCA स्टेडियम, मुल्लांपुर में खेला जाएगा। गौरतलब है कि इस मुकाबले से पहले पंजाब किंग्स के हेड कोच रिकी पोंटिंग (Ricky Ponting) से जुड़ा एक दिल छूने वाला वीडियो सामने आया है।

Advertisement

जी हां, ऐसा ही हुआ है। दरअसल, सोशल मीडिया पर एक 27 सेकंड का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है जिसमें पंजाब किंग्स के सभी सदस्य टीम बस की तरफ जाते हुए दिख रहे हैं। इसी बीच PBKS के हेड कोच रिकी पोंटिंग एक नन्हे फैन को नोटिस करते हैं जो कि वहां क्रिकेटर्स के ऑटोग्राफ लेने के लिए खड़ा होता है।

Advertisement

ऐसे में रिकी पोंटिंग जो कि अपने समय में बेहद ही कठोर स्वभाव के व्यक्ति थे, वो पिघल जाते हैं और युजवेंद्र चहल और शशांक सिंह को रोककर छोटे फैन को ऑटोग्राफ देने को कहते हैं। यही वज़ह है अब फैंस को रिकी पोंटिंग का ये वीडियो काफी पसंद आ रहा है। आप ये वीडियो नीचे देख सकते हो।

बताते चलें कि रिकी पोंटिंग की कोचिंग में पंजाब किंग्स ने आईपीएल 2026 के सीजन में अब तक शानदार प्रदर्शन किया है और वो अपने शुरुआती तीन मुकाबलों में से दो में जीत हासिल कर चुके हैं। गौर करें कि वो अब तक सीजन में कोई मुकाबला नहीं हारे हैं और उनके नाम पूरे 5 अंक दर्ज हैं। उनका एक मुकाबला बारिश के कारण धूल गया था।

Also Read: LIVE Cricket Score

पंजाब किंग्स की पूरी टीम: श्रेयस अय्यर (कप्तान), प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कोनोली, शशांक सिंह, नेहल वढेरा, मार्कस स्टोइनिस, मार्को यानसेन, जेवियर बार्टलेट, विजयकुमार विशक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, प्रियांश आर्य, विष्णु विनोद, सूर्यांश शेडगे, प्रवीण दुबे, हरप्रीत बराड़, यश ठाकुर, अजमतुल्लाह ओमरज़ाई, बेन ड्वारशुइस, लॉकी फर्ग्यूसन, मिशेल ओवेन, हरनूर सिंह, मुशीर खान, पाइला अविनाश, विशाल निशाद।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार