बिग बैश लीग 2024-25 (Big Bash League) का 27वां मुकाबला रविवार, 5 जनवरी को होबार्ट हेरिकेन्स (Hobart Hurricanes) और एडिलेड स्ट्राइकर्स (Adelaide Strikers) के बीच निंजा ग्राउंड, तस्मानिया में खेला जा रहा है जहां ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज़ क्रिस लिन (Chris Lynn) एक भयंकर चोट का शिकार होने से बाल-बाल बचे।

Advertisement

दरअसल, ये पूरी घटना तब घटी जब रिले मेरेडिथ की एक बुलेट बॉल क्रिस लिन के सीधा सिर से टकराई। ये खौफनाक नज़ारा एडिलेड स्ट्राइकर्स की इनिंग के पहले ओवर में घटा। रिले मेरेडिथ अपनी रफ्तार से डरा रहे थे और इसी बीच उन्होंने क्रिस लिन को ओवर के आखिरी बॉल पर शॉर्ट डिलीवर डाली।

Advertisement

ये गेंद पिच से टकराने के बाद और भी ज्यादा तेजी से बल्लेबाज़ की तरफ पहुंची जिसके बाद क्रिस लिन कोई हरकत ही नहीं कर पाए। वो बॉल से बचना चाहते थे, लेकिन उनके पास ऐसा करने का कोई मौका नहीं था। ऐसे में वो बॉल सीधा क्रिस लिन के सिर पर जोर से टकराई। हालांकि यहां राहत की बात ये रही कि क्रिस लिन ने हेलमेट पहन रखा था जिस वजह से उन्हें कोई भी गंभीर चोट नहीं आई।

हालांकि इस बॉल का इम्पैक्ट इतना ज्यादा था कि क्रिस लिन का हेमलेट का कुछ हिस्सा टूट कर अलग हो गया। अगर ये बॉल लिन के सिर या गर्दन पर लग जाती तो उनके लिए जान पर बात आ सकती थी। यही वजह है जैसे ही उन्हें चोट लगी गेंदबाज़ रिले मेरेडिथ तक डर में आ गए और उनके पास जाकर उनकी खबर लेने लगे।

आपको बता दें कि ऑस्ट्रेलिया ने पहले भी ऐसी ही एक घटना में अपने स्टार खिलाड़ी को खोया है। साल 2014 में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी फिलिप्स ह्यूज की सिर के पास बाउंसर लगने के कारण मौत हो गई थी। जिसे आज तक कोई भी क्रिकेट फैन नहीं भूला पाया है।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार