21 नवंबर। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टी20 मैच खेला जाना है। 21 नवंबर को सीरीज का पहला मैच ब्रिस्बेन के मैदान पर खेला जाएगा। पिछले 5 टी-20 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत को जीत मिली है।

Advertisement

ऐसे में भारत का पलड़ा यकिनन भारी नजर आ रहा है। आपको बता दें कि टी-20 सीरीज के लिए धोनी को बाहर रखा गया है। ऐसे में ऋषभ पंत को बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज के तौर पर टीम में शामिल किया गया है।

Advertisement

ऋषभ पंत इस दिलचस्प और बड़ी सीरीज के लिए खुद को तैयार करने में लगे। ऋषभ पंत से हर किसी को उम्मीद है। पहले टी-20 से पहले ऋषभ पंत अभ्यास सत्र के दौरान अपने बैट को मजबूत करने में लगे थे।

ऋषभ पंत ने ब्रिस्बेन के मैदान पर अपने बल्ले को हथौड़े से पीट- पीटकर बल्ले का स्ट्रोक बढ़ाने की कोशिश कर रहे थे। पंत ने ऐसा कर यह जताने की कोशिस की है कि वो इस सीरीज में मिले मौके को जाया होने नहीं देंगे।

देखिए►

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार