Rishabh Pant KL Rahul Video: बीते शुक्रवार (12 अप्रैल) को लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया था। इस मुकाबले में ऋषभ पंत ने 24 गेंदों पर 4 चौके और 2 छक्के लगाकर 41 रनों की तूफानी पारी खेली। इसके बाद रवि बिश्नोई की गेंद पर केएल राहुल ने पंत को स्टंप आउट कर दिया। हालांकि इसी बीच एक ऐसी घटना घटी जो कि फैंस अब सोशल मीडिया पर काफी इन्जॉय कर रहे हैं।

Advertisement

पंत का बल्ला केएल राहुल को लगा

Advertisement

दरअसल, ये घटना दिल्ली कैपिटल्स की इनिंग के 16वें ओवर की है। रवि बिश्नोई ने तीसरी गेंद पर पंत को फिरकी में फंसा लिया था। यहां पंत बिश्नोई की गेंद पर आगे बढ़कर शॉट खेलना चाहते थे, लेकिन वो ऐसा करने में नाकाम रहे।

इसी बीच पंत के हाथ से बल्ला ही फिसल गया। पंत का बैट सीधा विकेट के पीछे खड़े केएल राहुल को लगा। हालांकि यहां राहुल ने इसके बावजूद विपक्षी कैप्टन को आउट करने का मौका नहीं गंवाया और स्टंप करके टीम को बड़ी सफलता दिला दी। राहत की बात ये है कि इस दौरान किसी भी खिलाड़ी को गंभीर चोट नहीं लगी और सभी हंसते मुस्कुराते नज़र आए। दूसरी तरफ ऋषभ पंत आउट होने के कारण खुद से काफी नाराज दिखे।

दिल्ली कैपिटल्स ने LSG को हराकर जीता मैच

Also Read: Live Score

Advertisement

बात करें अगर इस मुकाबले की तो इस मैच में आयुष बडोनी ने सुपर जायंट्स के लिए 35 गेंदों पर 55 रनों की तूफानी पारी खेली थी जिसके दम पर LSG ने 20 ओवर में 167 रन बना लिये थे। इसके जवाब में दिल्ली कैपिटल्स के लिए जेक फ्रेजर ने 35 गेंदों पर 55 रन ठोके और पंत ने 24 गेंदो्ं पर 41 रनों की विस्फोटक पारी खेली। इसके दम पर दिल्ली कैपिटल्स ने 18.1 ओवर में ये लक्ष्य हासिल कर लिया और 6 विकेट से प्राप्त की।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार