Rishabh Pant Video: भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज का चौथा मुकाबला (ENG vs IND 4th Test) मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है जहां टीम इंडिया के स्टार विकेटकीपर बैटर ऋषभ पंत (Rishabh Pant) ने चोटिल होने के बावजूद पहली इनिंग में 75 बॉल खेलकर 54 रन बनाए। इसी बीच ऋषभ ने इंग्लैंड के तेज गेंदबाज़ जोफ्रा आर्चर (Jofra Archer) को भी आईना दिखाया और उन्हें एक जबरदस्त छक्का ठोका।

Advertisement

ये पूरी घटना टीम इंडिया की इनिंग के 110वें ओवर में घटी। यहां जोफ्रा आर्चर ने ओवर का तीसरा बॉल एक यॉर्कर डिलीवर किया और ऐसा करते हुए ऋषभ पंत के चोटिल पैर को निशाना बनाया।

Advertisement

स्टार स्पोर्ट्स ने खुद अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से इस पूरी घटना का वीडियो साझा किया है जिसमें देखा जा सकता है कि जोफ्रा आर्चर की यॉर्कर को ऋषभ मुश्किल से खेलते हैं और अपना पैर बचा लेते हैं। इसके बाद ही ऋषभ उन्हें सबक भी सिखाते हैं।

दरअसल, यॉर्कर मारने के बाद जोफ्रा अगला बॉल एक स्लोअर डिलीवरी करते हैं जिससे ऋषभ पंत सरप्राइज हो जाएं। हालांकि इस गेंद के लिए ऋषभ पहले ही तैयार होते हैं और एक ताकतवर पुल शॉट खेलते हुए गेंद को मिड विकेट बाउंड्री के ऊपर से छक्के के लिए भेज देते हैं। आप नीचे ये वीडियो देख सकते हो।

गौरतलब है कि मैनचेस्टर टेस्ट के पहले दिन क्रिस वोक्स की एक गेंद ऋषभ पंत के दाहिने पैर पर लगी थी जिसके बाद वो बुरी तरह चोटिल हुए और रिटायर हर्ट होकर मैदान से बाहर गए। इसके बाद उन्हें अस्पताल जाना पड़ा जहां उन्हें डॉक्टर्स ने आराम करने की सलाह दी। हालांकि इन सब के बावजूद ऋषभ ने टीम इंडिया के लिए बैटिंग करने का फैसला किया और दूसरे दिन के खेल में अपनी इनिंग आगे बढ़ाते हुए 54 रन बनाए।

Also Read: LIVE Cricket Score

बात करें अगर इस मुकाबले की तो चौथे टेस्ट में टीम इंडिया ने अपनी पहली इनिंग में 358 रन बनाए जिसके जवाब में खबर लिखे जाने तक इंग्लिश टीम 50 ओवर खेलकर 2 विकेट के नुकसान पर 240 रन जोड़ चुकी है। वो भारतीय टीम के स्कोर से सिर्फ 118 रन पीछे हैं।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार