Rishabh Pant Video: भारतीय टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज़ ऋषभ पंत (Rishabh Pant) ने हेडिंग्ले टेस्ट में टीम इंडिया की पहली इनिंग के दौरान 178 गेंदों का सामना करते हुए 12 चौके और 6 छक्कों की मदद से 134 रनों की शानदार पारी खेली। गौरतलब है कि इसी बीच ऋषभ पंत को किस्मत का भी भरपूर साथ मिला और एक बार तो वो बाल-बाल आउट होते-होते बचे।

Advertisement

जी हां, ऐसा ही हुआ है। दरअसल, ये पूरी घटना टीम इंडिया की इनिंग के 104वें ओवर के दौरान घटी जिसका वीडियो सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के आधिकारिक एक्स अकाउंट से भी साझा किया गया है।

Advertisement

इस वीडियो में देखा जा सकता है कि ऋषभ पंत इंग्लिश स्पिनर शोएब बशीर को एक बड़ा छक्का जड़ने की कोशिश में क्रीज से बाहर निकलकर शॉट खेलते हैं और इस दौरान वो बॉल को पूरी तरह मिस करते हुए चकमा खा जाते हैं। इतना ही नहीं, यहां उनका बैट भी हाथ से छूटकर दूर गिर जाता है और बॉल विकेटकीपर जेमी स्मिथ की तरफ पहुंच जाती है।

हालांकि यहां किस्मत इस कदर पंत के साथ होती है कि इंग्लिश विकेटकीपर गेंद को कलेक्ट ही नहीं कर पाता और ऋषभ पंत बिना बैट के भी वापस सुरक्षित क्रीज में आ जाते हैं। यही वज़ह है ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है जिसे आप नीचे देख सकते हो।

ऐसा रहा है मैच का हाल

हेडिंग्ले टेस्ट का तीसरा दिन का खेल खत्म हो चुका है जिसके बाद तक भारतीय टीम ने दूसरी पारी में 2 विकेट के नुकसान पर 90 रन बना लिए हैं। पहली पारी में मिली 6 रन की बढ़त के चलते भारत की कुल बढ़त 96 रन की हो गई है। तीसरे दिन के खेल के दौरान भारतीय टीम ने पहली पारी इंग्लैंड को 465 रनों पर रोक दिया औऱ भारत को पहली पारी में 6 विकेट की बढ़त मिली।

Advertisement

Also Read: LIVE Cricket Score

इंग्लैंड के लिए ओली पोप ने 106 रन, हैरी ब्रूक ने 99 रन और बेन डकेट ने 62 रन की पारी खेली। इससे पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद भारत ने 471 रन बनाए थे, जिसमें कप्तान शुभमन गिल ने 147 रन, ऋषभ पंत ने 134 रन और यशस्वी जायसवाल ने 101 रन बनाए।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार