Rishabh Pant Monsters Six Against Lahiru Kumara Video: भारतीय टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज़ ऋषभ पंत (Rishabh Pant) ने मंगलवार, 18 अगस्त को गॉल टेस्ट (SL vs IND 1st Test) के चौथे दिन भारत की दूसरी पारी में अर्धशतक ठोकते हुए 66 रनों की धमाकेदार पारी खेली। इसी बीच उन्होंने विपक्षी तेज गेंदबाज़ लाहिरू कुमारा (Lahiru Kumara) के होश उड़ा दिए और उन्हें स्टेडियम पार छक्का मारा।

Advertisement

जी हां, ऐसा ही हुआ। दरअसल, ये घटना भारतीय टीम की दूसरी पारी के 27वें ओवर में घटी। ये ओवर श्रीलंका के लिए लाहिरू कुमारा कर रहे थे जिन्होंने पहला गेंद 133.4 kph की रफ्तार से ऑफ स्टंप के थोड़ा बाहर डिलीवर किया। इतना ही नहीं था कि ये बॉल देखकर ऋषभ पंत की आंखें चमक गई।

वो ये गेंद खेलने के लिए क्रीज से बाहर निकले और लेग साइड की ओर चले गए। इससे उन्हें अपने हाथ खोलने की पूरी जगह मिल गई और उन्होंने जोरदार बल्ला घुमाते हुए गेंद को वाइड लॉन्ग-ऑफ के ऊपर से सीधे स्टेडियम के बाहर पहुंचा दिया। Star Sports ने खुद अपने एक्स अकाउंट से इस घटना का वीडियो साझा किया है जिसे आप नीचे देख सकते हो।

ये भी जान लीजिए कि ऋषभ पंत ने श्रीलंका के खिलाफ अपनी 66 रनों की पारी में 8 चौके और 2 छक्के लगाए। इसी के साथ उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में अपने 100 छक्के पूरे कर लिए हैं। वो भारत के लिए टेस्ट में ये कारनामा करने वाले पहले खिलाड़ी हैं।

मैच का हाल: भारतीय टीम ने अपनी पहली पारी में 462 रन बनाए जिसके जवाब में श्रीलंका अपनी पहली पारी में 284 रन बनाकर ऑल आउट हुई। बताते चलें कि चौथे दिन के खेल में खबर लिखे जाने तक भारतीय टीम ने अपनी दूसरी पारी में 42 ओवर खेलकर 6 विकेट खोकर 178 रन बना लिए हैं। उनके पास 356 रनों की बढ़त है।

ऐसी है दोनों टीमें

भारत (प्लेइंग इलेवन): यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, शुभमन गिल (कप्तान), देवदत्त पडिक्कल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रविंद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल, कुलदीप यादव, मानव सुथार, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।

Also Read: LIVE Cricket Score

श्रीलंका (प्लेइंग इलेवन): लाहिरू उदारा, निशान मदुश्का, दिनेश चंडीमल, कामिंडु मेंडिस, धनंजय डी सिल्वा (कप्तान), सोनल दिनुशा, निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), केशरा नुवांथा, प्रभात जयसूर्या, लाहिरू कुमारा, असिथा फर्नांडो।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार