Rishabh Pant Video: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा और आखिरी मुकाबला (IND vs SA 2nd Test) गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है जहां शुभमन गिल (Shubman Gill) की गैरमौजूदगी में विकेटकीपर बैटर ऋषभ पंत (Rishabh Pant) भारतीय टीम की कप्तानी कर रहे हैं। गौरतलब है कि वो महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) के बाद देश के ऐसे सिर्फ दूसरे विकेटकीपर खिलाड़ी हैं, जो कि टेस्ट टीम को लीड कर रहे हैं। इसी बीच उन्होंने गुवाहाटी टेस्ट में अपनी विकेटकीपिंग से भी महेंद्र सिंह धोनी की याद दिलाई है।

Advertisement

जी हां, ऐसा ही हुआ। दरअसल, ये नज़ारा साउथ अफ्रीका की इनिंग के 121वें ओवर में देखने को मिला। टीम इंडिया के लिए ये ओवर बाएं हाथ के अनुभवी स्पिनर रविंद्र जडेजा करने आए थे जिन्होंने ओवर का तीसरा गेंद ऑफ स्टंप के काफी बाहर डालकर साउथ अफ्रीकी बल्लेबाज़ काइन वेरिन को फंसाया।

Advertisement

जान लें कि यहां काइल वेरिन गेंद को आगे बढ़कर खेलना चाहते थे, लेकिन ऐसा करने की कोशिश में वो गलती कर बैठे और उनसे बॉल मिस हो गई। इसके बाद होना क्या था, विकेट के पीछे ऋषभ पंत ने चीते जैसी तेजी दिखाई और बॉल को सेकंड में कलेक्ट करके बल्लेबाज़ को आउट करते हुए स्टंप्स उड़ा दिए। महेंद्र सिंह धोनी भी विकेट के पीछे ऐसी ही बिजली सी दिखाते थे, यही वज़ह है ऋषभ पंत को देखकर भारतीय फैंस को माही की याद आ गई है।

स्टार स्पोर्ट्स ने खुद अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से ऋषभ पंत की स्टंपिंग का वीडियो साझा किया है जिसे आप नीचे देख सकते हो। बात करें अगर इस मुकाबले की तो खबर लिखे जाने तक साउथ अफ्रीका अपनी पहली इनिंग में 129 ओवर खेलकर 7 विकेट के नुकसान पर 384 रन बना चुकी है। मैदान पर सेनुरन मुथुसामी (82 रन) और मार्को यानसेन (35) की जोड़ी मौजूद है।

ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन:

साउथ अफ्रीका (प्लेइंग XI): एडेन मार्करम, रयान रिकेल्टन, वियान मुल्डर, टेम्बा बावुमा (कप्तान), टोनी डी जोरजी, ट्रिस्टन स्टब्स, काइल वेरिन (विकेटकीपर), मार्को यान्सेन, सेनुरन मुथुसामी, साइमन हार्मर, केशव महाराज।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

भारत (प्लेइंग XI): केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल, साईं सुदर्शन, ध्रुव जुरेल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रविंद्र जडेजा, नीतीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार