22 वर्षीय रियान पराग (Riyan Parag) ने बीते सोमवार (1 अप्रैल) को मुबंई के वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के खिलाफ 39 गेंदों पर नाबाद 54 रनों की शानदार पारी खेली। जहां दोनों ही टीमों का कोई भी खिलाड़ी 35 रन तक का निजी स्कोर नहीं कर सका, वहीं इस युवा बल्लेबाज़ ने MI के घातक गेंदबाज़ों के सामने अपनी टीम के लिए छोर संभाला और मैच विनिंग नॉक खेलकर टीम को जीत दिला दी। यही वजह है अब हर जगह रियान पराग की तारीफ हो रही है और इसी बीच रियान पराग और उनकी मां से जुड़ा एक दिल छूने वाला वीडियो भी वायरल हुआ है।
मां ने लाडले को दी जादू की झप्पी
राजस्थान रॉयल्स ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से रियान पराग और उनकी मम्मी का एक दिल छूने वाला वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में रियान पराग अपनी मां से मिलते नज़र आ रहे हैं। यहां रियान की मां अपने लाडले पर प्यार लुटाती देखी जा सकती है।
रियान पराग की मां पहले अपने बेटे को गले लगाते हुए नज़र आ रही है और इसी बीच वो अपने बेटे के सिर ऑरेंज कैप भी सजाती है। उनकी मां की आंखों में बेटे के लिए खुशी साफ झलक रही है यही वजह है फैंस के बीच ये वीडियो खूब पसंद किया जा रहा है। इस वीडियो पर फैंस जमकर रिएक्शन दे रहे हैं और ये कह रहे हैं कि किसी भी बच्चे के लिए अपने माता-पिता को खुश करने से बेहतर कोई एहसास नहीं है।
विराट से छीन लिया ऑरेंज कैच
Also Read: Live Score
आपको बता दें कि रियान पराग को राजस्थान रॉयल्स ने लंबे समय से बैक किया है। हालांकि पिछले सीजन तक रियान लगातार मिल रहे मौके का फायदा नहीं उठा पा रहे थे, लेकिन आईपीएल 2024 का सीजन रियान के लिए कुछ अलग है। ये यंग इंडियन बैटर सीजन में अब तक 3 मैचों में 181 रन ठोक चुका है। खास बात ये है कि रियान पराग ने विराट कोहली से ऑरेंज कैप छीन लिया है। इन दोनों ही खिलाड़ियों ने अब तक 3-3 मैच खेलकर 181 रन बनाए हैं।