Riyan Parag Vaping Video: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन (IPL 2026) के 40वें मुकाबले में बीते मंगलवार, 28 अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स की टीम (Rajasthan Royals) ने मुल्लांपुर के न्यू PCA स्टेडियम 19.2 ओवर में 223 रनों का लक्ष्य हासिल करके पंजाब किंग्स (Punjab Kings) को 6 विकेट से मात दी। गौरतलब है कि इसी बीच राजस्थान रॉयल्स के ड्रेसिंग रूम में एक ऐसी घटना घटी जिसके कारण अब टीम के कैप्टन रियान पराग (Riyan Parag) सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल हो रहे हैं।

Advertisement

जी हां, ऐसा ही हुआ है। दरअसल, सोशल मीडिया पर RR के कैप्टन रियान पराग का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है जिसमें वो लाइव मैच के दौरान राजस्थान रॉयल्स के ड्रेसिंग रूम में ई-सिगरेट पीते दिखे हैं। इस शर्मनाक हरकत के कारण BCCI उन पर भारी-भरकम जुर्माना ठोक सकती है। आप नीचे ये वीडियो देख सकते हो।

Advertisement

बताते चलें कि 24 साल के रियान पराग अक्सर ही विवादों में रहे हैं। IPL के करंट सीजन में वो राजस्थान टीम के कैप्टन हैं, लेकिन उन्होंने अपने प्रदर्शन से सिर्फ निराश किया है। आपको ये जानकार हैरानी होगी कि रियान के बैट से टूर्नामेंट में राजस्थान रॉयल्स के शुरुआती 9 मुकाबलों में सिर्फ 14.62 की औसत और 124.46 की स्ट्राइक रेट से 117 रन निकले हैं।

इतना ही नहीं, ये भी जान लीजिए कि वो साल 2019 से ही आईपीएल खेल रहे हैं और इस टूर्नामेंट के आठ सीजन खेलने के बावजूद 93 मैचों में सिर्फ 24.75 की औसत से 1,683 रन जोड़ पाए हैं। उन्होंने इन 93 मैचों में से सिर्फ 7 में हाफ सेंचुरी लगाई है।

ऐसा रहा मैच का हाल: आईपीएल 2026 के 40वें मुकाबले में पंजाब किंग्स ने प्रभसिमसन सिंह (44 गेंदों पर 59 रन) और मार्कस स्टोइनिस (22 गेंदों पर नाबाद 62 रन) की अर्धशतकीय पारियों के दम पर 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 222 रन बनाए थे।

इसके जवाब में राजस्थान रॉयल्स के लिए यशस्वी जायसवाल (27 गेंदों पर 51 रन) और डोनोवन फरेरा (26 गेंदों पर नाबाद 52 रन) ने भी तूफानी अर्धशतक ठोके जिसके दम पर मेहमान टीम ने 19.2 ओवर में 223 रनों का लक्ष्य हासिल किया और 6 विकेट से जीत दर्ज की।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

राजस्थान की टीम अब पॉइंट्स टेबल पर तीसरे पायदान पर हैं। उनके नाम 9 मैचों में 6 जीत के साथ 12 अंक दर्ज हैं। बात करें अगर पंजाब किंग्स की तो उनके लिए ये सीजन की पहली हार है और वो 8 मैचों में 6 जीत और 13 अंक के साथ पहले पायदान पर बने हुए हैं।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार