Riyan Parag And Dhruv Jurel Video: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन (IPL 2026) का 16वां मुकाबला बीते शुक्रवार, 10 अप्रैल को गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया था जहां राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) की टीम ने मौजूदा चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Royal Challengers Bengaluru) को 6 विकेट से हराकर शानदार जीत हासिल की।

Advertisement

इस मुकाबले में RR की जीत के सबसे बड़े हीरोज़ में से एक विकेटकीपर बैटर ध्रुव जुरेल (Dhruv Jurel) भी रहे जिन्होंने नंबर-3 पर बैटिंग करके 43 गेंदों पर 8 चौके और 3 छक्के ठोककर नाबाद 81 रनों की पारी खेली। खास बात ये है कि उन्होंने टीम की जीत सुनिश्चित भी की और वो 18वें ओवर की आखिरी गेंद पर विनिंग शॉट खेलने के बाद ही पवेलियन लौटे। उनकी ऐसी सूझबूझ भरी बैटिंग देखकर कैप्टन रियान पराग बेहद खुश और प्रभावित हुए जो कि मुकाबले के बाद देखने को भी मिला।

Advertisement

दरअसल, सोशल मीडिया पर रियान और ध्रुव का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में रियान पराग गुवाहाटी में हुए मुकाबले के बाद ध्रुव जुरेल के स्वागत में खड़े होते हैं और उन्हें देखते ही फ्लाइंग किस दे देते हैं। इसके जवाब में फौजी का बेटा (ध्रुव जुरेल) भी दिल छूने वाला रिएक्शन देता है और कैप्टन रियान पराग को फ्लाइंग किस करता है। यहां वो एक दूसरे के गले भी लगते हैं। आप ये दिल छूने वाला वीडियो नीचे देख सकते हो।

बताते चलें कि ध्रुव जुरेल आईपीएल 2026 के सीजन में अब तक बेहद ही गज़ब की फॉर्म में दिखे हैं और राजस्थान रॉयल्स के शुरुआती चार मुकाबलों में 58.67 की औसत से 176 रन बना चुके हैं। वो ऑरेंज कैप (टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन) की सबसे में वैभव सूर्यवंशी (200 रन) और यशस्वी जासवाल (183 रन) के बाद तीसरे नंबर पर मौजूद हैं।

Also Read: LIVE Cricket Score

ऐसा रहा मैच का हाल: गुवाहाटी के मैदान पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने रजत पाटीदार (40 गेंदों पर 63) की अर्धशतकीय पारी के दम पर 20 ओवर में 201 रन बनाए थे जिसके जवाब में राजस्थान रॉयल्स के लिए वैभव सूर्यवंशी ने 26 गेंदों पर 78 रन ठोके और ध्रुव जुरेल ने 43 गेंदों पर नाबाद 81 रन बनाए। इन्हीं पारियों के दम पर RR की टीम ने 18 ओवर में 4 विकेट खोकर 202 रनों का लक्ष्य हासिल किया और 6 विकेट से शानदार अंदाज़ में मुकाबला जीता।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार