Robin Uthappa Video: वर्ल्ड चैंपियन ऑफ लीज़ेंड 2026 (World Championship of Legends 2026) का चौथा मुकाबला भारत और इंग्लैंड (IND vs ENG) के बीच बीते रविवार, 04 अक्टूबर को शारजाह के मैदान पर खेला गया था। इस मुकाबले में रॉबिन उथप्पा (Robin Uthappa) ने 12 गेंदों पर 31 रनों की एक छोटी, लेकिन तूफानी पारी खेली। इसी बीच उन्होंने इंग्लिश फास्ट बॉलर टोबी रोलैंड-जोन्स (Toby Roland-Jones) को आईना दिखाया और उनके एक ओवर में पूरे 24 रन कूट दिए।

Advertisement

ये घटना भारतीय पारी के दूसरे ओवर में घटी। रॉबिन उथप्पा ओपनिंग करने आए थे और टीम इंडिया को धमाकेदार शुरुआत देना चाहते थे। ऐसे में उन्होंने रोलैंड-जोन्स को टारगेट करने का फैसला किया। उन्होंने पहली ही गेंद से बेहद आक्रमक अंदाज दिखाया और खूबसूरत टाइमिंग करके लॉन्ग-ऑन पर छक्का मारा।

इसके बाद तो उन्होंने मैदान पर तूफान ही उठा दिया। रॉबिन ने दूसरी गेंद पर बैकवर्ड स्क्वायर लेग पर चौका मारा और फिर डीप मिड विकेट पर छक्का ठोका। तीसरी गेंद पर रॉबिन कोई रन नहीं बना पाए, लेकिन आखिरी दो गेंदों पर उन्होंने लॉन्ग-ऑफ पर चौका और बैकवर्ड स्क्वायर लेग पर छक्का मारकर शानदार तरीके से भरपाई की।

तो ऐसे रॉबिन उथप्पा ने क्रिकेट फैंस को एक बार फिर अपना विटेंज अवतार दिखाया और रोलैंड-जोन्स के एक ओवर में छक्के-चौकों की बारिश करके पूरे 26 रन ठोक दिए। FanCode ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से इस घटना का वीडियो साझा किया है जिसे आप नीचे देख सकते हो।

मैच का हाल: भारत-इंग्लैंड के बीच ये मुकाबला शारजाह के मैदान पर खेला गया था जहां इंडिया ने टॉस जीतकर इंग्लैंड को पहले बैटिंग करने का न्योता दिया। इसके बाद मैदान पर रवि बोपारा का तूफान देखने को मिला जिन्होंने 46 गेंदों पर 4 चौके 6 छक्के लगाकर 83 रन बनाए। उनके अलावा समित पटेल ने भी 44 गेंदों पर 57 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली। इन पारियों के दम पर इंग्लैंड ने 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 192 रन बनाए।

Also Read: LIVE Cricket Score

इसके जवाब में भारत के लिए अंबाती रायडू ने सर्वाधिक रन बनाए और 31 गेंदों पर 47 रनों की पारी खेली। उनके अलावा रॉबिन उथप्पा (12 गेंदों पर 31 रन), पीयूष चावला (23  गेंदों पर नाबाद 34 रन) और ऋषि धवन  (28 गेंदों पर 29 रन) ने कुछ अहम पारियां खेली, लेकिन इसके बावजूद भारतीय टीम 20 ओवर में 8 विकेट खोकर सिर्फ 171 रन ही जोड़ पाई। तो ऐसे इंग्लैंड ने ये मुकाबला 21 रनों से जीता।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार