Prime Ministers XI vs India: भारतीय टीम रविवार, 1 नवंबर को कैनबरा के मनुका ओवल ग्राउंड पर प्राइम मिनिस्टर XI के साथ वार्मअप मैच खेल रही है जहां से एक मज़ेदार वीडियो सामने आया है। दरअसल, इस वायरल वीडियो में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) अपने जूनियर विकेटकीपर बल्लेबाज़ सरफराज खान (Sarfaraz Khan) को मस्ती-मस्ती में गलती करने पर मुक्का मारते नज़र आए हैं।

Advertisement

रोहित शर्मा अपने जूनियर खिलाड़ियों के साथ बड़े भाई जैसा व्यवहार रखते हैं यही वज़ह है वो अक्सर ही उनके साथ मैदान पर खूब मस्ती भी करते हैं। रोहित उन पर गुस्सा करने से भी नहीं कतराते और ऐसा ही यहां पर देखने को मिला है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि हर्षित राणा की बॉल पर विकेटकीपिंग करते हुए सरफराज खान एक आसान कैच टपका देते हैं।

Advertisement

इस दौरान रोहित शर्मा स्लिप पर फील्डिंग कर रहे होते हैं और सरफराज से ऐसी गलती देख थोड़ा भड़क जाते हैं। ऐसे में वो विकेटकीपर के पास जाते हैं और एक धीमा सा मुक्का उनकी पीठ पर मारकर अपना गुस्सा जाहिर करते हैं। इस दौरान सरफराज भी अपनी गलती से वाकिफ होते हैं और जिस वजह से धीमे-धीमे मुस्कुराते नज़र आते हैं। ये एक वार्मअप मैच था, इसलिए इस ड्रॉप कैच का टीम पर कोई खास प्रभाव नहीं पड़ता।

बात करें अगर इस वॉर्मअप मुकाबले की तो यहां रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग चुनी थी जिसके बाद प्राइम मिनिस्टर XI ने सलामी बल्लेबाज़ सैम कोनस्टास की 97 बॉल पर 107 रनों की पारी के दम पर 240 रन बनाए। इस दौरान टीम इंडिया के लिए हर्षित राणा ने सबसे ज्यादा 4 विकेट चटकाए। वहीं उनके अलावा आकाशदीप ने 2 विकेट और मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, वाशिंगटन सुंदर और रविंद्र जडेजा ने 1-1 विकेट झटका। यहां से अब ये मैच जीतने के लिए टीम इंडिया को 46 ओवर (बारिश के कारण ओवर कम हुए हैं) में 240 रन बनाने हैं।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार