भारतीय कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की अगुवाई में हाल ही में टीम इंडिया ने बांग्लादेश को टेस्ट सीरीज में 2-0 से धूल चटाई। इसी बीच मैदान पर एक ऐसा नजारा देखने को मिला जब हिटमैन बांग्लादेशी ऑलराउंडर मेहदी हसन मिराज (Mehidy Hasan Miraz) को आईना दिखाते नज़र आए। दरअसल, मिराज ने कानपुर टेस्ट में टीम इंडिया की पहली इनिंग में रोहित को आउट करके स्वैग दिखाया था जिसका बदला हिटमैन ने भी लिया।

Advertisement

ये पूरी घटना कानपुर टेस्ट में भारतीय टीम की पहली इनिंग से शुरू हुई। यहां मेहदी हसन मिराज ने रोहित शर्मा को 23 रनों के निजी स्कोर पर क्लीन बोल्ड आउट करके पवेलियन भेजा था। इसी बीच उन्होंने हिटमैन को आउट करते हुए अपनी उंगली घुमाकर जश्न मनाया। रोहित इससे काफी नाराज हुए और उन्होंने ये दिल पर ले लिया।

Advertisement

ऐसे में जब मेहदी बांग्लादेश की दूसरी इनिंग में बैटिंग करने आए और सिर्फ 9 रन बनाकर जसप्रीत बुमराह की बॉल पर विकेट के पीछे ऋषभ पंत के हाथों कैच आउट हुए तो रोहित ने उन्हें आईना दिखाया। रोहित ने बांग्लादेश खिलाड़ी के आउट होने के बाद उन्हें देखते हुए उन्हीं की ही तरह अपनी उंगली घुमाकर जश्न मनाया। हिटमैन यहां मेहदी को आईना दिखा रहे थे, यही वजह है ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

आपको बता दें कि भले ही मैदान पर इन दोनों ही खिलाड़ियों के बीच थोड़ी नोकझोंक दिखने को मिली हो, लेकिन कानपुर टेस्ट के बाद वो साथ में नजर आए। गौरतलब है कि मेहदी ने रोहित शर्मा को अपनी कंपनी का एक बैट भी गिफ्ट किया जिसे हिटमैन ने खुशी-खुशी स्वीकारा। इतना ही नहीं, मेहदी ने एक बैट विराट कोहली को भी तोहफे के तौर पर दिया जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

गौरतलब है कि भारत और बांग्लादेश के बीच हुई टेस्ट सीरीज के बाद अब इन दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली जानी है। इस सीरीज का आगाज 6 अक्टूबर से होगा जिसमें सूर्यकुमार यादव टीम इंडिया की अगुवाई करेंगे।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार