इंडियन कैप्टन रोहित शर्मा (Rohit Sharma) अमेरिका और वेस्टइंडीज में खेले जा रहे टी20 वर्ल्ड कप 2024 (T20 World Cup 2024) में धमाकेदार प्रदर्शन कर रहे हैं। आलम ये है कि टूर्नामेंट के दूसरे सेमीफाइनल में भी हिटमैन का बल्ला खूब गरजा और उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ 39 बॉल पर 57 रनों की तूफानी पारी खेली। ये मुकाबला इंडियन टीम ने इंग्लिश टीम को 68 रनों से रौंदकर जीता और अपना फाइनल का टिकट भी हासिल कर लिया है। इसी बीच अब हिटमैन से जुड़ा एक वीडियो सामने आया है जिसमें वो हिटमैन से रोमांटिक मैन बने नज़र आ रहे हैं।

Advertisement

जी हां, हिटमैन का रोमांटिक अंदाज सामने आया है। दरअसल, वायरल वीडियो में रोहित शर्मा ग्राउंड पर खड़े हैं और वहां से ही अपनी पत्नी रितिका सजदेह को फ्लाइंग किस दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर रोहित का ये वीडियो वायरल हो गया है जिसे देखकर फैंस काफी खुश हैं और वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं।

Advertisement

आपको बता दें कि रोहित शर्मा की पत्नी रितिका उनकी सबसे बड़ी सपोर्ट्स में से एक हैं। शायद ही रोहित का कोई मैच हो जिसे उनकी पत्नी रितिका ने नहीं देखा हो। वो आईपीएल से लेकर आईसीसी इवेंट्स और द्विपक्षीय सीरीज जहां-जहां संभव होता है वहां-वहां रोहित का समर्थन करने मैदान पर जाती हैं। इतना ही नहीं, पूरे मैच के दौरान रोहित शर्मा जितना प्रेशर में होते हैं उतना ही प्रेशर रितिका के चेहरे पर भी झलकता है। यही वजह है रोहित भी अपनी पत्नी को अपना बड़ा सपोर्टर मानते हैं।

गौरतलब है कि रोहित शर्मा ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 में अब तक इंडियन टीम के लिए बेखौफ बैटिंग करते हुए 7 मैचों में 41 की औसत और 155 की स्ट्राइक रेट से 248 रन बनाए हैं। हिटमैन टूर्नामेंट में 3 हाफ सेंचुरी ठोक चुके हैं। ऐसे में इंडियन फैंस यही चाहेंगे कि टूर्नामेंट के फाइनल में भी हिटमैन का बल्ला खूब चले और वो साउथ अफ्रीका के खिलाफ एक बड़ी पारी खेलकर इंडियन टीम को जीत दिलवाए। इंडियन टीम 29 जून को बारबाडोस में साउथ अफ्रीका के साथ खिताबी जंग के लिए टी20 वर्ल्ड कप 2024 का फाइनल खेलने वाली है।  

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार